Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही 1900 किलोग्राम डोंडा चुरा सहित आरोपी गिरफ्तार जानिए कौन है नशे के कारोबारी।


ग्वालियर पुलिस ने अन्तरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर ट्रक में भरा 1900 किलोग्राम डोढ़ा चूरा किया बरामद ग्वालियर पुलिस द्वारा अन्तरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों के गिरोह का किया पर्दाफाश ट्रक मालिक सहित दोनों तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ट्रक ड्रायवरों द्वारा पुलिस से बचने के लिये हवाई यात्रा का लिया सहारा।.

ग्वालियर। दिनांक 24.09.2022 – अति.पुलिस महानिदेशक ग्वालियर जोन डी.श्रीनिवास वर्मा,भापुसे एवं पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में जीरो टोलरेंस नीति के तहत अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 23.09.2022 को रात्रि में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि आगरा की तरफ से ग्वालियर होते हुए एक अवैध मादक पदार्थ से भरा हुआ ट्रक इन्दौर की ओर जा रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा प्रभारी अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) मृगाखी डेका,भापुसे को क्राईम ब्रांच व थाना मोहना की पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना की तस्दीक कर अवैध मादक पदार्थ ले जा रहे तस्करों को पकड़ने हेतु निर्देश किया गया। प्रभारी अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पश्चिम) गजेन्द्र सिंह बर्धमान एवं एसडीओपी घाटीगांव हिना खांन से समन्वय स्थापित करते हुए पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार/डीएसपी क्राईम ऋषिकेश मीणा,भापुसे, डीएसपी क्राईम रत्नेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करनेे हेतु दिनांक 23.03.2022 की दरमियानी रात थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी. दामोदर गुप्ता के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच की टीम को थाना मोहना भेजा गया क्राईम ब्रांच टीम द्वारा थाना मोहना पहुंचकर थाना प्रभारी मोहना निरीक्षक के.पी.एस.यादव से समन्वय स्थापित कर क्राईम ब्रांच व थाना मोहना पुलिस की संयुक्त चैकिंग ए.बी. रोड पर लगाई गई। पुलिस चैकिंग के दौरान आने जाने वाले वाहनों की सघन चैकिंग की गई। कुछ देर बाद पुलिस टीम को एक सफेद रंग की ट्रक आता दिखा, जिसने पुलिस चैकिंग को देखकर दूर ही अपने ट्रक को रोक लिया और ट्रक को वापस लौटाने का प्रयास कर भागने की कोशिश करने लगा, जिसे चैकिंग कर रही पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। ट्रक के अन्दर दो व्यक्ति बैठे मिले, पूछताछ करने पर उन्होने स्वयं को ग्राम उसैतपुर थाना महुआ जिला मुरैना का रहने वाला बताया। पुलिस टीम द्वारा ट्रक की तलाशी लेने पर उसमे मक्के की भूसी से भरे हुए प्लास्टिक के बोरे मिले,जिनके नीचे तलाशी लेने पर अवैध मादक पदार्थ डोढ़ा चूरा से भरे हुए 76 प्लास्टिक के कट्टे मिले। जिनकी तौल कराने पर कुल मात्रा 1900 किलोग्राम पाई गई है।

वही पर जब पकड़े गये दोनों व्यक्तियों से अवैध मादक पदार्थ के संबंध में पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि वह दीमापुर (नागालेण्ड) से अवैध मादक पदार्थ भरकर इन्दौर की तरफ ले जा रहे थे। दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से दो इण्डिगो एयरलाइंस के टिकिट मिले, जिसके संबंध में पूछने पर बताया कि पकड़े गये ट्रक के आगरा निवासी मालिक ने उन दोनों के इण्डिगो एयरलाइंस के टिकिट बुक कराये थे और कहा था कि तुम दोनों पहले दिल्ली से कोलकाता होते हुए दीमापुर पहुंचों, जहां तुम्हे अवैध मादक पदार्थ से भरा हुआ ट्रक मिलेगा, उसे लेकर मेरे पास आगरा लाना है। जिस पर से दोनों तस्कर हवाई यात्रा करते हुए दीमापुर पहुंचे, जहां से ट्रक लेकर दोनों तस्कर आगरा पहुंचे। आगरा में ट्रक मालिक के बताये अनुसार दोनों तस्कर ट्रक लेकर इन्दौर की तरफ जा रहे थे। थाना मोहना में पकड़े गये दोनों आरोपियों के खिलाफ अप.क्र. 172/22 धारा 8/15 एनडीपीएस का प्रकरण पंजीबद्व कर विवचेना में लिया गया है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ट्रक मालिक को आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया है एवं उससे गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

पकड़े गये तस्करों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अन्तरराज्यीय तस्करों द्वारा अवैध मादक पदार्थ (डोढ़ा चूरा) नागालेण्ड से मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई किया जाता है। चुंकि ग्वालियर प्रमुख राष्ट्रीय मार्गों से जुड़ा हुआ शहर है। जिस कारण तस्कर इन राष्ट्रीय मार्गों से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी कर प्रदेश विभिन्न जिलों में सप्लाई करते हैं। ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति के तहत यहां से गुजर रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

तो वही पर आरोपियों से पुलिस ने कुल 1900 किलोग्राम डोढ़ा चूरा कीमती लगभग 76 लाख़ रूपये के साथ साथ एक टाटा कंपनी का ट्रक कीमती 15 लाख रूपये तथा मक्के की भूसी 273 कट्टे कीमती लगभग 54 हजार रूपये कुल जप्त मिलाकर 91,54,000/-रूपये की जप्ती की है इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्रंाच निरी0 दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी निरी0 के0पी0 सिंह यादव, क्राइम ब्रांच टीम- उनि0 शैलेन्द्र शर्मा, नरेंद्र सिसौदिया, सउनि0 दिनेश सिंह तोमर, राजीव सोलंकी, प्रआर0 मनोज एस0, मनीष चौहान, अनिल गुप्ता, रामबाबू सिंह, आर0 पवन झा, देवव्रत तोमर, राघवेंद्र भदौरिया, राहुल यादव, रणवीर शर्मा, गौरव आर्य, आशीष शर्मा, अरुण पवैया, नरवीर राणा एवं थाना मोहना टीम- उनि0 अजयपाल सिंह, सउनि बी0के0 दीक्षित, ब्रजपाल सिंह, बालकृष्ण, पुरुषोत्तम शर्मा, आर0 रामनिवास, दीपक तिवारी, रोहित शिवहरे, नीरज यादव की सराहनीय भूमिका रही है।