
स्थानीय विधायक के खिलाफ पार्टी के ही अंदर खाने से उठते विरोध के स्वर छेत्र में सक्रिय हुई पार्टी की ही अन्य महिला नेत्री क्या कांग्रेस मध्यप्रदेश की डबरा विधानसभा सीट पर काटेगी वर्तमान विधायक सुरेश राजे का टिकट।

ग्वालियर/डबरा:- मध्यप्रदेश में हुए उप चुनाव में डबरा विधानसभा उपचुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए विधायक पद के लिए उम्मीदवार सुरेश राजे को वरिष्ठ नेतृत्व से टिकट दिलवा कर उन्हें चुनाव भी जितवाया था और भोपाल विधानसभा भेजा यहां तक तो सब ठीक चला कांग्रेस भी एकजुट दिखी लेकिन अब जो कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता कभी विधायक सुरेश राजे के समर्थक हुआ करते थे और जी जान से मेहनत करते थे वो आज सुरेश राजे के खिलाफ विरोध के स्वर निकाल रहे हैं।

वही पर विधायक सुरेश राजे का विरोध शहर की गलियों और चौराहों से निकलकर अब भोपाल तक गूंज रहा है, हाल ही में डबरा विधानसभा से कांग्रेस का एक 20 सदस्यीय दल भोपाल भी गया था जो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ से मिला जहां उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में वर्तमान विधायक सुरेश राजे का टिकट काटकर दूसरे प्रत्याशी को टिकट देने का आग्रह वरिष्ठ नेतृत्व किया है।

वही पर बात करें तो कांग्रेस विधायक सुरेश राजे भी अपनी ही पार्टी के रूठे लोगो को मनाने की कोई कोशिश नही कर रहे है विरोध के स्वर उठने के बाद भी सुरेश राजे आज भी डबरा कांग्रेस के एक जुट होने की बात कहते रहते है, लेकिन कांग्रेस पार्टी की गुटबाजी का खुलासा दिन प्रति दिन देखने को मिलता रहता है, कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए धरना प्रदर्शन हो या अन्य आयोजन वहां कांग्रेस में गुटबाजी साफ देखने को मिलती है, जबकि मध्यप्रदेश प्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव होना है जिसमें अब ज्यादा समय शेष नही रह है वही राजे अंदर खाने के डेमेज को कंट्रोल करने में उदासीन बने हुए है,

इसी बीच खबरें यह भी आरही है की भिंड जनपद पंचायत की पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस नेत्री संजू जाटव ने डबरा विधानसभा छेत्र में अपना भ्रमण चालू कर दिया है, संजू विधानसभा के ग्रामीण छेत्रो में पहुँच कर लोगो से मिल रही है उनकी समस्याओं को सुन रही है, जिससे आमजन में कयास यह भी लागए जारहे है कि कही अंदर खाने से वर्तमान विधायक सुरेश राजे के खिलाफ उठते विरोध के स्वर विधानसभा छेत्र में अन्य महिला कांग्रेस नेत्री का सक्रिय होना कही राजे के टिकिट कटने की तरफ तो ईशारा नही कर रहे है यह अभी साफ साफ कहना तो भविष्य के गर्त में है, लेकिन डबरा कांग्रेस में चल रहे घमासान से इतना तो तय है कि डबरा कांग्रेस में अभी जो भी कुछ चल रहा है वो ठीक नही चल रहा है और आने वाले 2023 विधानसभा चुनाव तक जिसमें अब ज्यादा समय नही बचा है यदि यही चलता रहा तो मध्यप्रदेश की डबरा विधानसभा से कांग्रेस के विधायक सुरेश राजे की मुश्किलें 2023 के विधानसभा चुनाव में और बढ़ सकती है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है
गीता स्वाध्याय से सम्भव है सभी समस्याओं का समाधान