स्टेट हैड एम.पी.अभिषेक शर्मा

उल्लेखनीय है कि दिनांक *28/09/2022* को *माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान , म.प्र. शासन* का जिला मुख्यालय राजगढ़ *संकट मोचन कालोनी* में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है l इस दौरान मुख्यालय में बाहर से आने वाले वाहन जैसे बस , कार , टैक्टर , पिकअप व मोटर सायकल हेतू सुचारू यातायात व्यवस्था संचालन के लिए दिनांक 28/09/2022 के दोपहर 2:30 बजे तक मार्ग व्यवस्था/आगमन - बहिर्गमन निम्नानुसार निर्धारित किया गया है -
1) जीरापुर एवं खिलचीपुर तरफ से आने वाली बसों का संकट मोचन कॉलोनी जाने का मार्ग ब्यावरा नाका (3 नंबर नाका) राजगढ़ से पाटन रोड होते हुए जाना निर्धारित है, जो RSETI के सामने निर्धारित पार्किंग में आपना वाहन पार्क करेंगे।
2) नरसिहंगढ़ , ब्यावरा , राजगढ़ से आने वाली बसों/ वाहनों का संकट मोचन कॉलोनी जाने का मार्ग भगवती ढाबा के पास बना रोड़ निर्धारित है। जो RSETI के सामने निर्धारित पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे l
3) VIP कार पार्किंग हेतू ITI परिसर का स्थान निर्धारित है, जो भगवती ढाबा रोड से होते हुए जाएगें ।
4) पिकअप एवं टेक्टर पार्किंग के लिए, PM आवास कालोनी निर्धारित है, जो भगवती ढाबा से होते हुए जाएंगे l
5) कार एवं मोटर सायकल पार्किंग के लिए PM आवास कालोनी निर्धारित है, जो ब्यावरा नाका राजगढ़ से पाटन रोड होते हुए जाएँगे l *असुविधा से बचने हेतु निर्धारित मार्ग व्यवस्था का पालन करें।*
🙏 निवेदन- यातायात पुलिस राजगढ़ 🙏

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है