बालकिशोर मिश्रा रिपोर्टर




पशुपालन एवं डेयरी विभाग भोपाल मध्यप्रदेश शासन से प्राप्त निर्देशानुसार आज दिनांक 27 सितंबर 2022 को पशु चिकित्सा विकासखंड अटेर की ग्राम पंचायत जौरी कोतवाल में गोपाल गौशाला में गौ पूजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच पति श्री इंद्रदेव गुड्डू शर्मा उपसरपंच श्री सोनू झा थे कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सूरजमल शर्मा सचिव गौशाला संचालन समिति ने की तथा कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन पशु चिकित्सक डॉक्टर श्री संजय सिंह राठौर खंड पशु चिकित्सा अधिकारी अटेर द्वारा किया गया कार्यक्रम में गो पूजन मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष द्वारा किया गया और गौ सेवा की उपयोगिता के बारे में बताया तथा लंबी वायरस के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा कर उसकी रोकथाम हेतु संकल्प एवं शपथ दिलाई गई मुख्य अतिथि एवं डॉ राठौर जी के साथ गौ सेवक बृजेश ओझा किशन ओझा सुनील यादव अजय परिहार अजय पाल सूरज ओझा शशीकांत शर्मा एवं सभी पशुपालक उपस्थित रहे। अभी तक अटेर क्षेत्र में लंपी वायरस से लगभग 17 गांव प्रभावित हैं जिनमें लगभग 26 पशु ग्रसित हुए हैं।इन में से 12 पशु पूर्ण रूप से ठीक हो चुके हैं।और 330 पशुओं में इस रोग का टीकाकरण हो चुका है और किसी भी पशु की मृत्यु नहीं हुई है।

More Stories
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग
आत्म निर्भर भारत अभियान में छात्राओं को कर रहे प्रशिक्षित*
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।