Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ अनिल शर्मा

अक्टूबर में 14 दिन स्कूलों में छुट्टी, छात्रों के साथ शिक्षकों को भी मिलेगा अवकाश अक्टूबर में 14 दिन स्कूलों में छुट्टी, छात्रों के साथ शिक्षकों को भी मिलेगा अवकाश
स्कूल शिक्षा विभाग ने गत दिवस स्कूलों के लिए अवकाश के आदेश जारी कर दिए हैं। यह अवकाश मध्यप्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में लागू रहेगा। अक्टूबर माह में कुल 14 दिन स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव प्रमोद सिंह के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है कि दशहरा अवकाश (dussehra 2022 holidays) 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक रहेगा। यह चार दिन का रहेगा। इसके बाद दीपावली का अवकाश (diwali 2022 holidays) 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक रहेगा।

यह अवकाश लगातार 6 दिनों तक रहेगा। इन अवकाश के अलावा बाकी के रविवार को भी जोड़ दिया जाए तो कुल 14 दिन का अवकाश स्कूलों को मिल जाएगा। दशहरे और दीपावली के अवकाश में बड़ी संख्या में परिवार अपने गृह नगर जाते हैं।

दशहरा और दीपावली का अवकाशों की तारीख जारी कर दी है। यह अवकाश विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों के लिए लागू होंगे। इस बार दशहरा और दीपावली समेत रविवार के अवकाश को मिलाकर अक्टूबर माह में कुल 14 दिन स्कूलों में छुट्टी रहेगी।