एस . पाटीदार रिपोर्टर


VO :- सिंघाना नगर के बीचो बीच स्थित चौक पर महादेव मंदिर में विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी द्वारा मंदिर में भोलेनाथ का पूजन ,अर्चन कर चुनरी यात्रा प्रारंभ की। जहां पर युवतियों द्वारा शंकर मंदिर से, बाजार में बस स्टैंड होते हुए प्राचीनतम मंदिर “मां हरसिद्धि माता के मंदिर” में यात्रा पहुंची, जहां पर प्राकृतिक सौन्दर्यता ,नैसर्गिक वातावरण एवम् हरे भरे वृक्षों से मन्दिर सुशोभित था। यात्रा का ग्रामीण जनों ने भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह पुष्पो से वर्षा की गई।
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओ द्वारा रास्ते में जल पिलाया गया। बडी संख्या मे युवतियो का जमघट था। यात्रा लगभग 2 किलोमीटर की दुरी थी । सभी युवतियां एक ड्रेस कोड में थी। तथा उनके हाथो मे ध्वजा लह- लहा रही थी। ग्राम में जनमानस लोगों को भारी उत्साह ,आनंद से परिपूर्ण था। कई वर्षो के पश्चात यह कार्य-क्रम आयोजित हुआ।दुर्गा वाहिनी प्रांत सह संयोजिका रितु शर्मा ने बताया कि भारतीय सनातन संस्कृति के अनुसार अपने स्वधर्म में जीकर राष्ट्र के प्रति उन्नति कर सकते है। इस नवरात्र में मां की भक्ति कर शक्ति प्राप्त कर लेना चाहिए। संगठन में ही शक्ति है। इससे ही हम शक्ति के माध्यम से भारत को विश्व गुरु भी बना सकते हैं। जिला सहसंयोजिका दीपिका सोनी ने बताया कि, शास्त्र का अध्ययन भी होना चाहिए ,तभी हम शस्त्र का उपयोग कर सकते हैं। उसी से हमारे राष्ट्र की सेवा करने में तत्परता आ जाती है। खंड संयोजिका पूर्णिमा राठौर, पूनम बर्फा, प्रज्ञा पाटीदार ,पाटीदार, ज्योति मेहता, ज्योति खेड़े, स्नेहा कुशवाह, निकिता सिंगारे उपस्थित थी।
कार्यक्रम का संचालन देवांशी खोड़े ने किया। आभार नीता सिंगारे ने माना।
BYTE :- ऋतु शर्मा एवम दीपिका सोनी द्वारा।
मनावर से एस. पाटीदार की खास खबर।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है