पुलिस ने चलाया सैंट कबीर हाई सेकेंडरी स्कूल में जनचेतना अभियान
पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर के निर्देश एवं थाना प्रभारी रंजीत सिंगार के मार्गदर्शन में जनचेतना अभियान के तहत बालिकाओं के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत आज नगर के सैंट कबीर पब्लिक हाई सेकेंडरी स्कूल में जनचेतना अभियान का आयोजन किया गया । जिसमें पुलिस उप निरीक्षक भूपेंद्रसिंह गुर्जर द्वारा बालक बालिकाओं को मानव तस्करी, किडनैपिंग जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सतर्क रहने के उपाय बताएं। उन्होंने आगे बताया कि बाईक चलाते समय हेलमेट का उपयोग करना चाहिए जिसमें जनहानि नहीं होती है , बच्चों में आजकल बहुत ज्यादा मोबाइल का उपयोग होता है क्योंकि ऑनलाइन क्लास का चलन बढ़ गया है जिससे साइबर क्राइम बहुत होते हैं जिनसे बच्चों को सावधान रहने के उपाय बताए गए। अभियान में सोयत थाने के उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह गुर्जर, आरक्षक राकेश राठौर, हरीश यादव, विश्वनाथ सिंह झाला , हुकम दांगी सहित स्कूल स्टाफ मौजूद था।


More Stories
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा