Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 12, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

संतोष प्रजापति ब्यूरो चीफ

बैतूल विधायक निलय डागा पर एफ आई आर

विधायक निलय डागा और उनके समर्थकों पर एफआईआर, आचार संहिता के उल्लंघन की हुई थी शिकायत

बैतूल विधायक निलय डागा और उनके समर्थकों पर आचार संहिता के उल्लंघन मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। उनके खिलाफ आठनेर नगर परिषद चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में समर्थकों सहित पहुंचने और लोगों का अभिवादन करने का आरोप है। इस संबंध में कल भाजपा ने तहसीलदार समेत वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत की थी। वहीं नगर परिषद के एक कर्मचारी ने पुलिस को आवेदन दिया था।

नगर परिषद आठनेर के कर्मचारी चंद्रकांत आवठे द्वारा तहसीलदार और थाना प्रभारी को शिकायत की गई थी कि 27 सितंबर को आदर्श आचार संहिता के दौरान विधायक निलय डागा ने अपने समर्थकों के साथ नगर परिषद के चुनाव में कई मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में समर्थकों के साथ पहुंचकर मतदाताओं का अभिवादन किया था। आवेदन में आचार संहिता उल्लंघन पर विधायक समेत उनके साथ जाने वाले अन्य लोगों पर कार्यवाही करने का अनुरोध किया था। इसके बाद भाजपा के कई पार्षद प्रत्याशियों ने भी मामले की शिकायत की थीं।

इस मामले में थाना पुलिस आठनेर में बैतूल विधायक निलय डागा समेत उनके अज्ञात समर्थकों के खिलाफ धारा 188 आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। आठनेर थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि शिकायत सही पाए जाने और साक्ष्यों के आधार पर विधायक समेत उनके अज्ञात समर्थकों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

बैतूल विधायक निलय डागा पर एफआईआर