Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 12, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ पंडित नन्द शर्मा


कुक्षी- 28 सितम्बर 2022- पिछले दिनों 26 सितम्बर की साँय थाना प्रभारी कुक्षी ब्रजेश मालवीय द्वारा स्थानीय वंदे भारत न्यूज़ चैनल के रिपोर्टर सिराजुद्दीन मंसूरी के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने पर नगर कुक्षी के सभी प्रिंट- इलेक्ट्रॉनिक चैनल प्रतिनिधियों द्वारा एसडीएम कुक्षी के माध्यम से ग्रहमंत्री को एक हस्ताक्षयुक्त ज्ञापन विजय स्तम्भ चौराहे पर नायब तहसीलदार कुणाल अवास्या को दिया गया, जिसमें ब्रजेश मालवीय पर एफ आई आर दर्ज कर उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की मांग की गई ।
26 सितंबर 2022 की साँय झिकडीबयडी की एक आदिवासी पीड़ित महिला के पक्ष में चर्चा थाना कुक्षी में किए जाने पर टी आय कक्ष में बृजेश मालवीय द्वारा सिराजुद्दीन मंसूरी के साथ अभद्रता की गई । मालवीय द्वारा मंसूरी के अंदर जाने पर बोला गया कि- थाना परिसर के बाहर किससे पूछकर वीडियो ली गई । न्यूज़ चैनल का परिचय- पत्र कहां है । हमारे पास 11 धाराएं है, किसी में भी लपेट देंगे । मालवीय द्वारा चिल्लाकर मंसूरी को बाहर निकलने का बोला गया ।
इस प्रकार एक जिम्मेदार पद पर बैठे किसी अधिकारी द्वारा मीडियाकर्मियों के साथ किया गया ऐसा व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है । बृजेश मालवीय मनावर टीआई रहते भी खासा विवादित रहा है । ज्ञापन में उल्लेखित किया गया कि शीघ्र बृजेश मालवीय पर दंडात्मक कार्यवाही नहीं किए जाने पर पुलिस थाना कुक्षी की सभी सत्य घटनाओं का प्रतिदिन हूबहू खबरों का प्रसारण- प्रकाशन किया जाएगा ।
एसडीएम कुक्षी की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार कुणाल अवास्या द्वारा ज्ञापन लिया गया । घटना की खबर लगते ही नगर के सभी पत्रकार इकट्ठा हो गए व घटना के प्रति कड़ा आक्रोश व्यक्त किया गया । ज्ञापन देते समय यह पत्रकार मौजूद रहे- प्रवीणकुमार सिंह सोलंकी IND 24 न्यूज चैनल, सिराजुद्दीन मंसूरी वंदे भारत न्यूज़ चैनल, घनश्याम पाटीदार हिंदी खबर न्यूज़ चैनल, सईद अनवर उदय देश न्यूज़ चैनल, आशुतोष सेन- खबर 100 न्यूज चैनल, इकबाल खत्री राजधानी तक न्यूज चैनल, जावेद पटेल MP न्यूज चैनल, सरदारसिंह देसाई- दैनिक भारत समाचार, अशोक दीक्षित सतपुड़ा संदेश न्यूज़ चैनल, बसंत यादव- जी टीवी न्यूज़ चैनल, लोकेश अलावा पत्रिका, सुजान मुझालदा बीबीसी एक्सप्रेस, स्वप्निल विश्वकर्मा न्यूज़ अब्जरवर, सोमेश्वर पाटीदार जनादेश सरकार, इरशाद खान न्यूज फास्ट, सत्येंद्र मिश्रा दैनिक अग्निबाण, हेमन्त रक्षा वीआईपी न्यूज एमपी cg, सज्जाद खान डीजियाना न्यूज चैनल, मनीष भावसार पब्लिक वाइब इत्यादि । कुक्षी से न्यूज 24*7इंडिया की खबर