Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 12, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किरण रांका रिपोर्टर


मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा नवगठित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं नगर विकास प्रस्फुटन समिति की दो दिवसीय समृद्धि योजना अंतर्गत कार्यशाला का आज समापन हुआ। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राय सिंह मेवाडा, पार्षद रवि शर्मा, अनुप्रिया अकैडमी के संचालक राजाराम मालवीय एवं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला समन्वयक श्रीमती पारुल उपाध्याय के आतिथ्य में संपन्न हुआ । अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का तिलक लगाकर एवं पुष्पामाला पहना कर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मेंटर द्वारा स्वागत किया गया ।
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा की पंडित दीनदयाल जी के सपनों को साकार करने में एक माहिती भूमिका निभा रही है । आज जो प्रशिक्षण में पूरे आष्टा ब्लॉक से आकर प्रशिक्षण ले रहे हैं, वह गांव में जाकर योजनाओं को लागू कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना को पहुंचाने का काम करेंगे । पार्षद रवि शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सब अगर प्रत्येक व्यक्ति का ध्यान रखते हुए समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिला सकें तो यह सबसे बड़ी समाज सेवा होगी । वही राजाराम मालवीय ने कहा की समाज को हम सही मायने में मार्गदर्शन दे तो एक प्रकार का धर्म का काम होगा। श्रीमती पारुल उपाध्याय ने अतिथियों के सामने जन अभियान परिषद की समस्त योजना का विस्तार पूर्वक विवरण दिया ।
स्वागत भाषण भगवतशरण लोधी ने दिया एवं दो दिवसीय कार्यशाला के समापन अवसर पर समस्त प्रतिभागियों को जन अभियान परिषद की ओर से कहा कि समाज को हम सही मायने में मार्गदर्शन दे दे तो एक प्रकार का धर्म का काम होगा। श्रीमती पारुल उपाध्याय ने अतिथियों के सामने जन अभियान परिषद की समस्त योजना का विस्तार पूर्वक विवरण दिया। स्वागत भाषण भगवतशरण लोधी ने दिया एवं दो दिवसीय कार्यशाला के समापन अवसर पर समस्त प्रतिभागियों को जन अभियान परिषद की ओर से प्रमाण पत्र वितरण किया गया । कार्यक्रम का आभार हरेंद्र सिंह ठाकुर ने व्यक्त किया एवम कार्य क्रम का सफल संचालन राकेश शर्मा किया ।