बीना की 104 वर्षीय वरिष्ठ मतदाता गिरजा देवी तिवारी का सम्मान हुआ
ब्यूरो भुजबल जोगी



अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन तय दिवस के अवसर पर सागर जिले के बीना निवासी 104 वर्षीय गिरजा देवी तिवारी का तहसीलदार सतीश वर्मा द्वारा शाल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य के निर्देश पर बीना के तहसीलदार सतीश वर्मा द्वारा गिरजा देवी तिवारी के निवास पर पहुंचकर उनको शाल, श्रीफल एवं निर्वाचन आयोग के द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। सतीश वर्मा द्वारा उनको पुष्पगुच्छ भेंटकर उनके स्वस्थ, दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
उल्लेखनीय है कि निर्वाचक नामावली में गिरजा देवी की आयु 104 वर्ष दर्ज है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शशि मिश्र के अनुसार संबंधित क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी को गिरजा देवी की जन्मतिथि आधार कार्ड में दर्शाई गई जन्म तिथि के अनुसार संशोधित करवाने के निर्देश दिए गए हैं। आधार कार्ड में गिरजा देवी तिवारी का जन्म वर्ष 1903 दर्ज है। इस प्रकार वे 119 वर्ष की हैं।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है