Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किशोर मिश्रा रिपोर्टर

न्यूज़ 24 X7 अटेर जिला भिंड…. आज दिनांक 2/10/2022 को गोवंश पशुओं में लंबी वायरस के प्रकोप की जांच एवं रोकथाम हेतु अटेर विकास खंड में ग्राम रतनपुरा, खेरी,खिपोना,जमसारा,किशूपुरा, एवंम,गोहदूपुराका सघन भ्रमण डॉक्टर संजय सिंह राठौर खंड चिकित्सा अधिकारी अटेर द्वारा किया गया भ्रमण के दौरान ग्रसित पशुओं की जांच एवं उपचार लंपी वायरस के टीकाकरण का कार्य का निरीक्षण तथा रोग से संबंधित जानकारी एवं सावधानियों के बारे में पशुपालकों के बीच विस्तृत रूप से चर्चा की गई अटेर विकासखंड के ग्राम शुकलपुरा खरीडीत,अनेरा,,अहरोलीकाली, अटेर नावली वृंदावन अटेर क्षेत्र के सभी ग्रामों में लगभग 800 गोवंश पशुओं में इस रोग का टीकाकरण कार्य हो चुका है टीकाकरण कार्य गति से पूर्ण करने हेतु मैदानी स्तर के 8 गौ सेवकों की नियुक्त की गई है जिनको ग्राम पंचायत आवंटित की गई है तथा समुचित मात्रा में वैक्सीन भी उपलब्ध करा दी गई है प्राथमिक तौर पर आवारा गोवंश में पहली टीकाकरण कराया जाना प्रस्तावित है जिसमें सरपंच सचिव से इस कार्य में सहयोग करने के हेतु अपील की गई है प्रत्येक ग्राम में ग्रामीणों से भी रोग की रोकथाम हेतु जन सहयोग की अपील की गई है भ्रमण के दौरान डॉ संजय सिंह राठौर के साथ मैदानी स्तर के गौ सेवक भी उपस्थित थे………….. ।