Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की अवतरण दिवस पर” प्रेस क्लब द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

एस पाटीदार रिपोर्टर

लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों द्वारा आज महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के अवतरण दिवस पर रक्तदान किया गया। उक्त रक्तदान का कार्यक्रम पुलिस थाना मनावर के हरियाली छाॅव में प्रारंभ हुआ।

रक्तदान करने से पूर्व पत्रकारों ने अपने -अपने विचार रखे- पौराणिक कथाओं में कहा है कि मनुष्य -मनुष्य के प्रति समभाव रखकर दूसरों की मदद करें , वही मनुष्य है।परंतु वर्तमान समय एवं परिस्थितियाॅ विभिन्न है । समाज सेवा के क्षेत्र में पत्रकारों का अतुलनीय योगदान सदैव वंदनीय है। उन्हें जब तकिए धरती पर सृष्टी रही ,तब तक याद रखा जाएगा।
रक्त किसी के काम आए और उसको खुशहाली जीवन में और दो चांद लग जाए तो कितनी बड़ी बात है।
आज के कार्यक्रम का विशेष अतिथि परम स्नेही, अनुविभागीय अधिकारी मनावर श्री भूपेन्द्र सिह रावत जी थे।उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान से किसी की जान बच जाए, यह बहुत बढ़िया है ।मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति भोपाल रक्त कोष अधिकारी धार को 26 यूनिट रक्तदान की ।
प्रेस क्लब के अध्यक्ष अनिल जी जैन के अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। थाना प्रभारी नीरज बिरथरे ने भी रक्तदान दिया। इसके साथ वरिष्ठ पत्रकार एवम कवि एवम गजलो के प्रमुख बसन्त जख्मी के मार्ग दर्शन मे हरिओम मालवीया, जाकिर खत्री ,फिरोज खान, रिजवान शाह ,निलेश जैन, योगेश सोलंकी , अरबाज मंसूरी, चेतन सोनी, राघवेंद्र कुमार, गौतम केवट,फिरोज पठान, सादिक कुरेशी ,कुलदीप चौहान ,केदार पाटीदार ,जूनेद खत्री, आकाश पांडे कनिष्क चौहान ,कलीम खान ,जगदीश चंद पाटीदार ,आशीक खान,अमर सेन, ललित कुमारवत आदि ने रक्तदान किया। इसी बीच जय प्रकाश सेन जी के 66 वे जन्मदिन पर दीप प्रज्वलित कर केक काटी गयी। रक्त कोष अधिकारी मंजू गुजराती ,चौकी प्रभारी श्री भैयाडिया सिंघाना उपस्थित थे। संचालन जय प्रकाश सेन ने किया। आभार इकबाल मंसूरी ने माना।