Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 9, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर

डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 1 के तहत गवर्नर लॉयन साधना सोडाणी जी के निर्देशानुसार सेवा सप्ताह का शुभारंभ 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा जिसमें आज का दिन गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर स्वच्छता अभियान के तहत प्रारंभ किया गया लायंस क्लब खंडवा ओजस अध्यक्ष हर्षा शर्मा ने बताया कि आज लायन्स क्लब खंडवा ओजस
सर्वप्रथम नगर निगम पहुंचकर महात्मा गांधी जी को माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन समर्पित किए ।साथ ही महिला स्वच्छता कर्मचारियों को साड़ी माला व प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया। साथ ही स्वच्छता कर्मचारियों की कन्याओं का पूजन पाद भोजन व फल देखकर कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विशेष अतिथि में ओजस के जॉन चेयर पर्सन लॉयन अखिलेश गुप्ता जी ने कहा भारत को हमारे शहर को स्वच्छ रखने में सफाई कर्मचारियों का विशेष योगदान है समय-समय पर हमें इन्हें सम्मानित करके मनोबल बढ़ाना चाहिए जॉन चेयर पर्सन ने यह भी कहा ओजस द्वारा कर्मचारियों को सम्मानित करने की पहल सराहनीय कार्य बताया , डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन लायन संजना खत्री ने कहा सफाई कर्मचारियों का विशेष योगदान जो शहर को स्वच्छ बना रहा है साथ ही हमें भी शहर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान देना चाहिए कार्यक्रम का संचालन प्रवीण शर्मा द्वारा व आभार दीपाली देसाई द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में दीपक दुबे जी द्वारा रघुपति राघव भजन गा कर कार्यक्रम की समाप्ति की। लायन काजल विधानी के मार्गदर्शन मे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।

मोहन से महात्मा तक कठपुतली शो

लायंस क्लब ओजस के माध्यम से मुम्बई टॉप थर्टी एकेडमी में विद्यार्थियों के लिए शो का प्रसारण किया गया।
इस अवसर पर जोन चेयर पर्सन ला.अखिलेश गुप्ता, डिस्ट्रिक चेयर पर्सन ला.संजना खत्री, सचिव ला.शुभा शर्मा , ला.दीपाली देसाई, ला.दीपमाला सनाव, ला.कोमल होतवानी, दीपक दुबे, अभिषेक खोती, पार्षद शब्बीर कादरी ,नगर विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, बाल विकास कल्याण अध्यक्ष विजय सनवा,सफाई मजदूर संघ संभागीय अध्यक्ष करण बिवाल, लायन बिना अथोत्रा, ला.राजीव मालवीय ,ला घनश्याम वाधवा, ला.कमल नागपाल, डॉक्टर ला. दिलीप हिंदुजा, ला लेखराज हेमवाणी,ला.वसीम कुरेशी साइकल रैली की ऊर्जावान टीम उपस्थित रही।