किरण रांका रिपोर्टर



आष्टा:- नवरात्रि प्रारंभ से ही नगर के विभिन्न धार्मिक स्थानों पर अलग-अलग जगह नवरात्रि के 9 दिवसीय कहीं गरबा का आयोजन तो कहीं भजन संध्या जैसे कई प्रोग्राम माता मंदिर एवं पंडालों व अन्य धार्मिक स्थलों पर आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में सप्तमी को श्री नव दुर्गा उत्सव समिति भवानी चौक सब्जी मंडी में बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए ओपन गरबे का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ मां अम्बे महारानी के छाया चित्र के समक्ष माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर किया गया। गरबे में बड़ी संख्या में नगर के कई महिला संगठनों की बहने एवं नागर की सैकड़ों मातृशक्ति ने गरबा कर मां अम्बे की आराधना की। गरबें में नन्ही नन्ही बालिकाओं एवं महिलाओं ने माता रानी के भजनों पर झूमते हुए मनमोहक गरबा प्रस्तुति दी। माता रानी के भजनों एवं नन्ही नन्ही बालिकाओं एवं महिलाओं द्वारा गरबा कर की गई मां की आराधना से पंडाल भक्तिमय हो गया।
पुरस्कार वितरण के साथ हुआ गरबे का रंगारंग समापन:- श्री नव दुर्गा उत्सव समिति भवानी चौक सब्जी मंडी में आयोजित ओपन गरबे में नन्हीं नन्हीं बालिकाओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुति देने वाली बालिकाओं का अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महिला मंडल द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर पुरस्कृत किया गया।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है