Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हर संकट के समय सरकार किसान के साथ:राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

जिला ब्यूरो चीप भुजबल

हर संकट के समय मध्यप्रदेश सरकार किसानों के साथ है। आपदा के समय हर संभव प्रयास कर उससे बाहर निकालने का कार्य किया गया है। उक्त विचार राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने आज मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में हुई अतिवृष्टि से प्रभावित व्यक्तियों को 202 करोड़ रुपए की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि वितरित करते समय सागर की एनआईसी में वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के दौरान व्यक्त किए
वर्चुअल कान्फ्रेंस में विधायक प्रदीप लारिया, महापौर संगीता तिवारी जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, संभागायुक्त मुकेश शुक्ला, कलेक्टर दीपक आर्य, अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, एसएलआर आदित्य सोनकिया सहित हितग्राही एवं अधिकारी मौजूद थे। अतिवृष्टि से हुए नुकसान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जहां भोपाल से प्रदेश के 19 जिलों के प्रभावित व्यक्तियों को 202 करोड़ रुपए की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से हस्तांतरित की गई, वही राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर के एनआईसी में उपस्थित होकर प्रदेशवासियों को संबोधित किया।
उन्होंने किसानों से कहा है कि मध्य प्रदेश की सरकार संकट के समय आपके साथ खड़ी है। अतिवृष्टि जैसी आपदाओ के संकट को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को किसी भी संकट में अकेले नहीं रहने दिया जाएगा, उनकी हर संभव मदद की जाएगी।
गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा कि सागर में अतिवृष्टि के कारण जिन ग्रामों के ग्रामवासियों की फसलें, मकान एवं पशु हानि हुई थी, उनके लिए आज 26 करोड़ से अधिक की राशि वितरित की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी भी जो अतिवृष्टि के कारण प्रभावित हुए हैं और वंचित हैं, उनको भी हित लाभ प्रदान किया जाएगा।