ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति
सड़क हादसे में कांग्रेस नेता की मौत, अनियंत्रित बाइक नदी की पुलिया में गिरी, पुलिस ने पीएम के लिए भेजा शव

हादसे में कांग्रेस नेता की मौत, अनियंत्रित बाइक नदी की पुलिया में गिरी, पुलिस ने पीएम के लिए भेजा शव
बैतूल के आठनेर नगर के एक कांग्रेस नेता की बीती रात सड़क हादसे में मौत हो गई। राबडया गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नदी की पुलिया में गिर गई। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर आज सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आठनेर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक आजाद (48) बीती रात आठनेर वापस लौट रहे थे। इस दौरान थाना क्षेत्र के ग्राम राबडया के पास स्थित क्रेशर के पास की पुलिया में मोटर साइकिल सहित गिर गए। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सुबह राहगीरों ने जब दुर्घटनाग्रस्त बाइक और नदी में एक व्यक्ति को पड़े देखा तो पुलिस को सूचना दी। इस पर नगर निरीक्षक अजय सोनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए शव को पीएम के लिए भिजवाया है। श्री आजाद आठनेर नगर परिषद के पार्षद भी रह चुके हैं। समाज सेवा में वे लगातार सक्रिय रहे हैं। वे अपने पीछे एक पुत्र और पत्नी को छोड़ कर गए हैं।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है