ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति
हाथों में आग से धधकता खप्पर और तलवार लिए निकलीं काली जी ,जुलूस में हजारों लोग हुए शामिल,

बैतूल मप्र l जिले में विजयदशमी की बड़ी धूम रही कुछ हिस्सों में हुई तेज बारिश भी माता के भक्तों का जोश कम नही कर पाई और पूरी रात चला मूर्ति विसर्जन l बैतूल बाजार में भी बारिश के बीच निकला मां काली का जुलूस हजारों भक्तों की भीड़ के साथ काली जी का जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरा इस जुलूस को देखने केलिए हजारों की तादाद में लोग चौक चौराहों पर देर रात्रि तक मौजूद रहे l
बैतूल बाजार नगर में दशहरे की शान होता है मां काली का जुलूस यह जुलूस रात्रि 9 बजे बाजार चौक के मढ़ी मंदिर से निकला जय काली महाकाली जयघोष के साथडीजे बाजे की थाप पर नाचती हुई हाथों में आग से धधकता खप्पर और तलवार लिए काली जी बाजार चौक से होते हुए सायर चौक माता मंदिर से सलाई पूरा पंहुचा जंहा लोगों ने मां काली की पूजा अर्चना की

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है