Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हरदा-: प्रदेश के वित्त मंत्री व शिक्षा मंत्री हरदा प्रवास पर पहुंचे, कृषि मंत्री श्री पटेल को जन्मदिवस की शुभकामनाएं भेट कर , कार्यक्रमो में हुए शामिल

प्रदेश के वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा तथा स्कूल शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार, एक दिवसीय हरदा  प्रवास पर पहुंचे।   गुरुवार 6 अक्टूबर को मध्य प्रदेश शासन के कृषि मंत्री व हरदा के लोकप्रिय विधायक कृषि मंत्री श्री कमल पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर ग्रह ग्राम बारंगा पहुंचकर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं भेंट की, कृषि मंत्री श्री पटेल के द्वारा परंपरागत रिति अनुसार आगंतुक दोनों मंत्रियों का स्वागत किया। कृषि मंत्री श्री पटेल के द्वारा अपने-

मंत्री साथी श्री जगदीश देवड़ा  एवं मंत्री श्री इंदर सिंह परिहार के साथ “मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान” शिविर, ग्राम पंचायत बड़नगर (भागपुरा), जनपद पंचायत खिरकिया में सम्मिलित होकर योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण कर संबोधित किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित हितग्राहियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत सौगातें वितरित की गई। कृषि मंत्री , वित्त मंत्री एवं शिक्षा मंत्री के द्वारा शहर के बीचोबीच स्थित में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर पहुंचकर व्यवस्थाओ का जायजा लेकर अन्य सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली। वहां उपस्थित लाडली लक्ष्मी योजना चे प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

कृषि मंत्री, वित्त मंत्री व शिक्षा मंत्री ने छात्रावासो का निरीक्षण भी किया-

प्रदेश के वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, कृषि मंत्री श्री कमल पटेल व स्कूल शिक्षा मंत्री श्री इंदरसिंह परमार ने गुरूवार को हरदा शहर के बालक उत्कृष्ट छात्रावास तथा सिनियर बालक उत्कृष्ट छात्रावास का निरीक्षण किया और वहाँ के बच्चों से चर्चा कर वहाँ की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

वित्त मंत्री श्री देवड़ा ने छात्रावास के बाहर का अतिक्रमण हटा कर पेबर ब्लॉक लगवाकर सौन्दर्यीकरण का कार्य कराने तथा छात्रावास परिसर में कंडम वाहन व अन्य अनुपयोगी सामग्री हटवा कर उसे नीलाम करवाने के निर्देश जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग श्री सी.पी. सोनी को दिये। उन्होने छात्रावास की रसोई व्यवस्था भी देखी और रसोई घर में प्रकाश व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिये। छात्रावास के विद्यार्थियों से उन्होने छात्रवृत्ति वितरण, गणवेश वितरण व नाश्ता व खाने की गुणवत्ता के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष अग्रवाल व जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अमरसिंह मीणा सहित विभिन्न अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा-✍