
पुलिस अधीक्षक श्री मनीष अग्रवाल ने विभिन्न अपराधों में लिप्त दो आरोपियों पर इनाम की घोषणा की है। इनाम की यह राशि उस व्यक्ति को दी जाएगी जो कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये जरूरी सूचना पुलिस को देगा। पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ने आरोपी छोटू पिता अशोक गुर्जर निवासी ग्राम पाढ़रमाटी थाना रहटगांव तथा आरोपी विजय शर्मा पिता रमेश शर्मा निवासी ग्राम कमताड़ा थाना सिविल लाइन हरदा की गिरफ्तारी के लिये 3-3 हजार रूपये के इनाम की घोषणा की है।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा-✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में रहटगांव खंड के दूधकच्छ मंडल के ग्राम पान्तलाई में 5 जनवरी को विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसको लेकर ग्रामीणों में उत्साह है।