विशाल भोरासे रिपोर्ट
गरबा मेकअप कंपटीशन में कल्पना ने दिखाया हुनर
इंदौर में आयोजित कंपटीशन में स्पेशल परफॉर्मेंस देकर बढ़ायाबैतूल का गौरव

सुपर स्पेशल परफॉर्मेंस अवार्ड से हुईं सम्मानित
बैतूल। जिले की मेकअप आर्टिस्ट कल्पना यादव ने इंदौर में आयोजित मेकअप कंपटीशन में जिले का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने इंदौर में आयोजित स्वयं सिद्धम गरबा मेकअप कंपटीशन में स्पेशल परफॉर्मेंस देकर प्रदेश स्तर पर ख्याति हासिल की है।
उल्लेखनीय है कि कल्पना यादव वूमंस वर्ल्ड ब्यूटी पार्लर की संचालिका है। मेकअप आर्ट के क्षेत्र में उन्होंने बैतूल जिले की महिलाओं को भी मंच प्रदान किया है। इंदौर में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने नौ देवियों का मेकअप कर अपनी स्पेशल परफॉर्मेंस दी। जिसमें महाकाली रूप में शालिनी, मां दुर्गा रूप आंचल, मां महागौरी रूप में अंजलि, तृप्ति, तमन्ना, द्वारका, सोनम, दीपिका, जैनी और पायल ने शिव भगवान के रूप में अपनी परफॉर्मेंस दी।

इंदौरमें सभी ने मेकअप आर्टिस्ट कल्पना के कार्य की सराहना की और उन्हें सुपर स्पेशल परफॉर्मेंस का अवार्ड देकर सम्मानित किया। संस्था स्वयं सिद्धम के डायरेक्टर परीक्षित सोनी ने भी मेकअप आर्टिस्ट कल्पना के कार्य की सराहना की।

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ