Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 11, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

श्री राम का हुआ राजतिलक, श्रद्धालुओं ने खप्पर से उतारी आरती

 

रामलीला मंचन के कलाकारों, सहयोगियों का समिति ने किया सम्मान
श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला का समापन
फोटो-
विशाल भौरासे रिपोर्टर

बैतूल। आज के जमाने को भले ही मोबाइल फोन की काफी लत लग गई हो, भले ही इंटरनेट पर सभी कुछ आसानी से देखने को मिल जाता है। लेकिन रामलीला का मंच एक ऐसा मंच है, जो आज भी लोगों को मोबाइल फोन से निकालते हुए मंचन देखने को मजबूर करता है। दशकों से रामलीला मंचन के साथ लोगों को जोड़कर रखने वाली श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति ने 12 दिनों तक हर श्रोता को श्री राम के चित्रण के साथ मिलाया।
समिति के अध्यक्ष कश्मीरलाल बतरा, सचिव दीपक खुराना ने बताया कि 25 सितंबर से 6 अक्टूबर तक रामलीला का मंचन किया गया, जिसमें कलाकारों ने दिन रात मेहनत करके रामलीला के पात्रों का रोल निभा लोगों को राम की लीला के साथ जोड़ा। उन्होंने कहा कि आयोजन में सभी पदाधिकारियों, सभी शहरवासियों का सहयोग रहा। अंत में सभी सहयोगियों का समिति ने आभार व्यक्त किया। जबकि 12 दिन तक आयोजन में सहयोग देने वाले सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। आयोजन में श्रीकृष्ण पंजाब युवा समिति, श्रीकृष्ण पंजाब महिला कीर्तन मंडल का भी विशेष योगदान रहा।
–आतिशबाजी के साथ हुआ श्री राम का स्वागत–
दशहरे का आयोजन सफलतापूर्वक करने के बाद समिति द्वारा गुरुवार रात्रि श्री राम जी का राजतिलक करने के उपरांत रामलीला का समापन किया गया। अंतिम दिन भगवान राम की अयोध्या वापसी पर सभी दूर खुशी का आलम था। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने जमकर आतिशबाजी भी की। भगवान राम, लक्ष्मण और सीता जी के वापस आने पर राजमहल (मंच पर) सभी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद भगवान राम का राजतिलक हुआ। मौजूद सभी लोगों ने खप्परों से भगवान की आरती उतारी। आरती के बाद बारी-बारी से सभी ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता माता को तिलक लगाकर आरती उतारी। इस साल आदर्श इंद्रलोक रामलीला मंडल खजूरी के कलाकारों ने रामलीला प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। समापन अवसर पर मंडल के संचालक रमेश तिवारी ने कहा कि यहां रामलीला प्रस्तुत करते हुए यही अनुभव होता है कि बैतूलवासियों की रामलीला के प्रति अभी भी बेहद आस्था है। कलाकारों द्वारा किए गए मंचन पर दर्शकों व श्रद्घालुओं ने खासा उत्साह बढाया। ज्योतिषी व शिक्षाविद पं. कांत दीक्षित ने रामायण के कुछ प्रसंगों का सार बताया। आयोजन के लिए उन्होंने समिति की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक श्रद्धालु मौजूद थे। जय श्री राम के जयघोष के साथ रामलीला का समापन किया गया।
–इनका हुआ सम्मान–
कार्यक्रम में श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रामलीला के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कथावाचक पं.सुखदेव शर्मा, रामलीला के कलाकारों, टेंट संचालक सोनी, डीजे संचालक बंटी, भारत बैंड, पीडब्ल्यूडी कवड़े, अकबर भाई, नपा कर्मियों, पुलिसकर्मियों, सोनी मंगल भवन संचालक, अन्नू जसूजा, रानू हजारे, महेश साहू, दीपक अम्बेकर को समिति के अध्यक्ष कश्मीरलाल बतरा, सचिव दीपक खुराना द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।