क्रिकेट चयन ट्रायल आज
विशाल भौरासे रिपोर्टर।
बैतूल। इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु बैतूल डिस्ट्रिक्ट की अंडर-15 एवं अंडर-19 टीम का चयन ट्रायल आज प्रातः 9 बजे लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम पर आयोजित किया जाएगा। बैतूल डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अनिल दीक्षित ने बताया कि यू -18 आयु वर्ग के ट्रायल के लिए वे प्रतिभागी भाग ले सकते हैं जिनका जन्म 1 नवम्बर 2004 के बाद हुआ है। वहीं एवं यू-15 आयु वर्ग में वे प्रतिभागी भाग ले सकते हैं जिनका जन्म 1/9/2007 के बाद हुआ है। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने मूल दस्तावेज आधार कार्ड, डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र, एवं वर्तमान 3 सालों की विद्यालय अंकसूची लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी हेतु डीसीए के कोच मोइज मंसूरी मो 7000662399 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने जिले के सभी तहसील एवं ग्राम के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ