विशाल भौरासे रिपोर्टर


बैतूल। देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के प्रधानमंत्री शास्त्री की जयंती के अवसर पर लायंस क्लब बैतूल सिटी क्लब द्वारा सेवा सप्ताह के तहत मनाया जा रहा है। क्लब अध्यक्ष लॉ.डॉ.प्रताप देशमुख ने बताया कि सेवा सप्ताह अंतर्गत बच्चों की करूणा से नेतृत्व निबंध प्रतियोगिता एवं अस्पताल में क्लब की ओर से मरीजों और उनके परिजनों को भोजन करवाया गया। जिसके पश्चात बस स्टैंड कोठी बाजार में जांच शिविर का आयोजन किया। पीडीजी एमजेएफ ला.पीएस बग्गा ने बताया कि शिविर में डॉ.अर्चना साबले ने अपनी सेवाएं दी। ला.ब्रजमोहन भट्ट एवं ला.केआर देशमुख ने बताया कि मधूमेह एवं बीपी जांच शिविर में 95 लोगों की जांच की गई जिसमें 23 लोगों की शुगर बढ़ी हुई निकली। इस मौके पर डॉ.अर्चना साबले ने कहा कि लोग गलत दिनचर्या की वजह से बीपी और शगुर जैसी बीमारियों को आमंत्रित कर रहें हैं। इस अवसर पर ला.जितेन्द्र कपूर, ला.उषा द्विवेदी, लॉ.साधना हेड, ला.अल्का तातेड़, ला.दीपक अग्रवाल, ला.संदीप गुप्ता, ला.राजीव भार्गव, ला.अरूण जैन आदि मौजूद थे।

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ