Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्वालियर। 07.10.2022। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे द्वारा महिलाओं एवं बच्चियों के विरूद्ध घटित घटनाओं को गंभीरता से लेकर उन पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। एसपी ग्वालियर के निर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक शहर-पूर्व श्री राजेश डण्डोतिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक मुरार श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे द्वारा अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों को उक्त घटनाओं में संवेदनशीलता बरतते हुए कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के परिपालन में कार्य करते हुए दिनांक 06.10.2022 को थाना प्रभारी गोला का मंदिर निरी0 मिर्जा आसिफ वेग को सूचना प्राप्त हुई कि मेला ग्राउण्ड के पास मोटर सायकिल सवार युवक-युवती दुर्घटना में घायल हो गये है। उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी द्वारा मौके पर पहुंच कर घायल युवक-युवती को लेकर उनका उपचार कराया। तद्उपरांत दोनों से पूछताछ करने पर सर्वप्रथम उन्होने स्वंय को भाई-बहन बताते हुए मऊरानीपुर जिला झांसी का निवासी होना बताया। उनके द्वारा बताये गये पते पर पूछताछ कराने पर ज्ञात हुआ कि युवक दो भाई हैं व युवती उक्त युवक की बहन नही है। पुलिस टीम द्वारा उक्त युवती से पृथक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह राई जिला सोनीपत (हरियाणा) की निवासी है एवं उक्त युवक उसे वहीं से बहला फुसला कर ले आया है। उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी गोला का मंदिर द्वारा थाना प्रभारी राई जिला सोनीपत (हरियाणा) से फोन पर उक्त सूचना की तस्दीक की तो ज्ञात हुआ कि उक्त युवती विगत 06 माह से लापता है तथा युवती के परिजनों की रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना राई जिला सोनीपत (हरियाणा) में अपराध क्रमांक 218/2022 धारा 365 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध है। पुलिस टीम द्वारा उक्त युवक व अपहृत युवती को पुलिस अभिरक्षा में लेकर आज दिनांक 07.10.2022 को थाना राई जिला सोनीपत (हरियाणा) पुलिस के सुपुर्द किया गया।

सराहनीय भूमिकाः उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गोला का मंदिर निरी0 मिर्जा आसिफ वेग, उनि0 बृजमोहन शर्मा, प्रआर0 चन्द्रशेखर, आर0 गिर्राज, शशिकांत एवं जसवीर गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।