Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्वालियर। 09.10.2022। आज डॉ. नरोत्तम मिश्र जी माननीय मंत्री गृह, जेल संसदीय कार्य, विधि विधायी कार्य विभाग म.प्र. शासन द्वारा पुलिस नियंत्रण कक्ष ग्वालियर सभागार में ग्वालियर जिले की कानून व्यवस्था के संबंध में पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा की गई। इस समीक्षा बैठक में अति. पुलिस महानिदेशक चम्बल जोन श्री राजेश चावला(भापुसे), पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी(भापुसे), अति. पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) श्रीमती मृगाखी डेका,भापुसे, अति. पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया, अति. पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) श्री गजेन्द्र वर्धमान के अलावा ग्वालियर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे।

बैठक के प्रारंभ में माननीय मंत्री जी का पुलिस महानिदेशक चम्बल जोन तथा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। तद्उपरान्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा प्रजेन्टेशन के माध्यम से माननीय मंत्री जी को ग्वालियर जिले में घटित हुए भादवि के अपराधों का त्रिवर्षीय तुलनात्मक चार्ट के माध्यम से अपराधों में हुई कमी तथा माइनर एक्ट एवं पुलिस द्वारा की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही से अवगत कराया गया। जिसमें ग्वालियर जिले में विगत तीन वर्षों की तुलना में इस वर्ष सभी गंभीर अपराधों में कमी परिलक्षित हुई है। ग्वालियर पुलिस द्वारा माह जनवरी 2022 से 30 सितम्बर 2022 तक अवैध मादक पदार्थ व अवैध शराब तस्करों के खिलाफ की गई प्रमुख कार्यवाहियों को बताया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने माननीय मंत्री जी को बताया गया कि जिले में बाहर से आकर रहने वाले किराएदारों की उनके स्थायी निवासों पर उनके आचरण की सम्बंधित पुलिस थानों से सत्यापन/तस्दीक करायी जा रही है। उन्होने बताया कि वर्तमान में ग्वालियर जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है, जिले में सोशल साइट्स एवं अन्य प्लेटफार्म पर धर्म-विशेष को लेकर विभिन्न व्यक्तियों द्वारा टीका-टिप्पणी के सम्बंध में भी सतत् निगरानी रखी जा रही है। हाल ही में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के तहत ग्वालियर पुलिस द्वारा बदनापुरा में सर्च ऑपरेशन चलाकर चार नाबालिग लड़कियों को दस्तयाब कर सीडब्लूसी के सुपुर्द किया गया। इसके संबंध में भी माननीय मंत्री जी को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा माननीय केन्द्रीय गृह मंत्री, भारत सरकार के ग्वालियर भ्रमण के दौरान की जा रही सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों से अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा माननीय मंत्री जी को ग्वालियर जिले की समस्याओं से भी अवगत कराया गया, जिनमें पुलिस के कण्डम हो चुके वाहनों के स्थान पर नये वाहनों की आवश्यकता, ग्वालियर जिले में डीएसपी एवं आरक्षकों के रिक्त पदों से भी अवगत कराया गया। ग्वालियर जिले में प्रशासकीय भवनों जिसमें पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय ग्वालियर जोन, उप पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय ग्वालियर रेंज, थाना मुरार नवीन भवन, रक्षित निरीक्षक कार्यालय नवीन भवन, थाना डबरा देहात नवीन भवन की आवश्यकता से माननीय मंत्री जी को अवगत कराया गया। बैठक में माननीय मंत्री जी द्वारा डॉयल-100 एवं सीसीटीव्ही कैमरों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई और खराब एफआरव्ही तथा कैमरों को शीघ्र दुरस्थ कराने के निर्देश दिये गये तथा ग्वालियर पुलिस को चार नवीन वाहन दिये जाने हेतु पुलिस मुख्यालय को निर्देशित किया गया। आगामी दिनों में माननीय केन्द्रीय गृह मंत्री, भारत सरकार के ग्वालियर भ्रमण को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिये।