Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 12, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफ़ान अंसारी रिपोर्टर


ईद मिलादुन्नबी का जुलुस निकला। खंडवा 09 अक्टूबर 2022 पैग़म्बर हजरत मोहम्मद साहब की शान में शहर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस ईतवार को शहर काजी जनाब सैय्यद निसार अली साहब की कयादत में भारी उत्साह के साथ खुशनुमा माहौल में अमन शांति का पैगाम देते हुए निकाला गया है। डॉ जाकीर हुसैन वार्ड इमलीपुरा
क्षेत्र से निकले इस भव्य जुलुस में 25000 पच्चीस हजार से ज्यादा संख्या में मुस्लिम समाजजन शामिल हुए। जुलूस में शामिल लोग परचम ( पताका ) लेकर सरकार की आमद मरहबा, नबी की आमद मरहबा… जैसे नारे लगा रहे हैं। जुलुस का विभिन्न स्थानों पर मंच लगाकर इस्तकबाल (स्वागत) किया गया। मंच से जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत फूलों से किया जा रहा था। जुलुस में शामिल बच्चो को मिठाई, टाफी, बिस्किट का वितरण एवं लोगों में शरबत और फल भी वितरित किए जा रहे थे ।

विभिन्न इलाकों से निकाले गए जुलूस, बड़ों से लेकर बच्चों तक में खासा उत्साह गया। जुलूस इमलीपुरा से शुरू होकर परदेशीपुरा, बडाबम,रेलवे स्टेशन, बॉम्बे बाजार घण्टा घर
नगर निगम जलेबी चौक, अमीर मेडीकल चौराहा, हातमपूरा इलाकों से निकलकर इमलीपुरा वापस पहुंचा । इसमें काफी
तादाद में बड़े लोगों के अलावा बच्चे भी शामिल हो रहे हैं।

*दिखा देश भक्ति का नज़ारा*

जुलुस में शामिल लोगो ने देशभक्ति का जज़्बा भी दिखाया
कई लोगों ने हाथों में तिरंगा झंडा भी ले रखा है। शहर के कहारवाड़ी, हजरत खान शाह वली वार्ड,गंज बाजार, गुलमोहर कालोनी, घासपुरा,सलूजा कालोनी, भगत सिंग,खड़कपुरा, पदमकुंड,अमन नगर, व शहर के विभिन्न मोहल्लों के जुलुस मेन जुलूस में शामिल हुवे।

*प्रशासन भी मुस्तैद रहा*

जुलूस को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर भारी संख्या में जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। यातायात बाधित ना हो, इसके लिए लगातार पुलिस और मुस्लिम
समाजजन व्यवस्था बनाने में लगे रहे।
अहमद पटेल पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर
निगम खंडवा