Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 23, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफ़ान अंसारी रिपोर्टर

उज्जैन 30 सितम्बर। शुक्रवार को प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में आगामी 11 अक्टूबर को आयोजित होने वाले महाकाल लोक लोकार्पण भव्य समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में विधायक पारस जैन, जन अभियान के उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय, महापौर मुकेश टटवाल, पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती, पूर्व सांसद प्रो. चिन्तामणि मालवीय, विवेक जोशी, विशाल राजौरिया, जगदीश अग्रवाल, ओम जैन, अनिल जैन कालूहेड़ा, कलेक्टर आशीष सिंह, एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल, एडीएम संतोष टैगोर, सीईओ स्मार्ट सिटी आशीष पाठक, अन्य अधिकारीगण, महाकालेश्वर मन्दिर के पुजारी, सन्त और लोकार्पण आयोजन समिति के अध्यक्ष व उप समितियों के अध्यक्ष तथा गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

बैठक में नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्रसिंह भी वीसी के माध्यम से जुड़े उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आगामी 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नवनिर्मित महाकाल लोक का लोकार्पण किया जायेगा। इस भव्य समारोह को सफल बनाने के लिये शहर में वातावरण निर्माण करने के लिये क्या-क्या आयोजन किये जाने चाहिये, इनके सुझाव प्राप्त करने के लिये आज यह बैठक आयोजित की गई है। बैठक में जानकारी दी गई कि 5 अक्टूबर को दशहरा पर्व पर भगवान महाकालेश्वर की सवारी शाही सवारी की तरह निकाली जायेगी। इसे हमें और भव्य स्वरूप प्रदाय करना है।

मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम उज्जैन के नागरिक एक नया इतिहास बनते हुए देख रहे हैं। महाकाल लोक का लोकार्पण हम सभी के लिये अत्यन्त गौरव और आनन्द का विषय है। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि 5 अक्टूबर को निकलने वाली भगवान महाकालेश्वर की सवारी का रूट मन्दिर समिति की बैठक आयोजित कर तय किया जाये। बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा 5 अक्टूबर और 11 अक्टूबर के आयोजन को भव्य बनाने के लिये आवश्यक सुझाव दिये गये। गौरतलब है कि 5 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी सवारी में शामिल होना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री श्री चौहान सवारी में शामिल होकर जनता को 11 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम का निमंत्रण देंगे।

बैठक में सुझाव दिये गये कि 5 अक्टूबर को निकाली जाने वाली सवारी में शाही सवारी की भजन मण्डलिय

और विभिन्न बैण्ड को शामिल किया जायेगा। अलग-अलग प्रदेशों से कलाओं और वहां की संस्कृति की भी प्रस्तुति सवारी

में दी जाये। महाकाल लोक की प्रतिकृति झाकी के रूप में सवारी में निकाली जाये। सवारी के दौरान ट्रॉलियों में स्क्रीन लगाकर महाकाल लोक का वीडियो प्रसारित किया जाये। गेर में निकलने वाले अखाड़ों को सवारी में शामिल किया जाये। दशहरा मैदान पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था की जाये दशहरे पर निकलने वाली सवारी पूर्ण रूप से राजसी ठाठ-बाट के साथ निकाली जाये। मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सवारी में चलने वाले पुलिस बैण्ड के अलावा बीएसएफ और महू से भी बैण्ड बुलवाये जायें। सवारी मार्ग पर साफ-सफाई

के साथ पानी का छिड़काव किया जाये।

बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा जानकारी दी गई कि 11 अक्टूबर को होने वाले समारोह के आयोजन के लिये विभिन्न जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों की अध्यक्षता में 29 उप समितियों का गठन किया गया है। समितियों के द्वारा 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक आयोजन भव्य रूप प्रदान करने के लिये विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन के लिये सभी उप समितियां आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगी। इसमें आमंत्रण-पत्रों का घर घर जाकर वितरण अत्यन्त महत्वपूर्ण कार्य होगा। मंत्री श्री भूपेंद्रसिंह ने वीसी के माध्यम से कहा कि उप समितियों के प्रमुख की बैठक शीघ्र अतिशीघ्र आयोजित