Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 12, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कलश यात्रा में उमड़ा जन सैलाब 171 पवित्र पौराणिक स्रोतों के जल की कलशयात्रा का मंत्री जगदीश देवड़ा ने किया शुभारंभ व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया।


*यात्रा में 450से अधिक वाहनों का समागम रुद्रसागर में प्रवाहित होगा यह पवित्र जल*

इरफ़ान अंसारी रिपोर्टर

उज्जैन।उज्जैन जिला सहकारी बैंक ब सहकारिता प्रकोष्ठ के सहयोग से विशाल कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा के संयोजक ब भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजपालसिंह सिसोदिया ने बताया कि कलश यात्रा के माध्यम से “श्री महाकाल लोक” के एतिहासिक लोकार्पण समारोह की पूर्व संध्या पर उज्जैन जिले के 171 पौराणिक नदी सरोवरों व जलस्रोतों से एकत्रित पवित्र जल से भरे कलशों की कलशयात्रा को धर्मध्वजा दिखा कर v संबोधित कर प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा डा सत्यानारायण जटिया सांसद अनिल फिरोजिया सहकार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पचपोर ने रवाना किया। यह कलशयात्रा ‘श्री महाकाल लोक’ स्थित पवित्र रुद्र सागर तक पहुंचेगी जहां इस पवित्र जल को रुद्रसागर में प्रवाहित कर दिया जाएगा।
कलशयात्रा को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री देवड़ा ने कहा कि यह पर्यावरण के सरक्षण का संदेश है जल सहकार कर अनूठा उदाहरण पेश किया है डा जटिया ने कहा कि अभूत पूर्व पल के साक्षी बने सभी सहकारी मित्रों को साधुवाद। संजय पाचपोर ने कहा की सहकारिता के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों के साथ यह धार्मिक अनुष्ठान प्रसंशनीय है
कलशयात्रा को उज्जैन के कंठाल चौराहा पर 450 चौपहिया वाहनों की भक्ति संगीतमय शोभायात्रा में शामिल जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन का कण कण और प्रत्येक दिशा अलौकिकता से परिपूर्ण है। धर्मग्रंथों में वर्णित यहां की एतिहासिक 171 नदी, सरोवर, बावड़ियों और कुण्डों से एकत्रित पावन जल को रुद्र सागर में प्रवाहित करने के उद्देश्य से लेकर आए सहकारिता मित्रों द्वारा आयोजित इस कलशयात्रा का उद्देश्य भी पावन है और इसमें भाग ले रहे कलशयात्री भाग्यवान हैं। उन्होंने कहा कि यह पावन जल भगवान बाबा महाकाल के चरणों में रुद्र सागर को समर्पित किया जाएगा।

मंत्री सिंह ने अपने संबोधन में उज्जैन की जनता से आवाहन किया कि सभी जन 11 अक्टूबर की संध्या में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा लोकार्पित हो रहे “श्री महाकाल लोक” के आयोजन में पधार कर एतिहासिक क्षणों के साक्षी बनें। ऐसी दिव्य घड़ी इतिहास में दुर्लभ होती हैं जब हम पौराणिक नगरी उज्जैन के इतिहास में एक परिवर्तनकारी पृष्ठ जुड़ता हुआ देखेंगे।

मंत्रीगण वा अतिथिगण ने इस भव्य कलशयात्रा में शामिल सभी यात्रियों का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया। उन्होंने इस सुंदर आयोजन के लिए सहकारिता क्षेत्र के नेता राजपाल सिंह सिसौदिया, महिदपुर विधायक बहादुर सिंह चौहान, भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में सहकारी नेता किशन सिंह जी भटोल लाल सिंह जी राणावत पूर्व विधायक दिलीप शेखावत भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुर सिंह चौहान भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूखेड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष अंतर सिंह उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह जिला पंचायत सदस्य जिगर भाई अजीता परमार रामप्रसाद जी पंड्या ओम राजोरिया वरिष्ठ भाजपा नेता उदय सिंह दरबार सहित कार्यकर्ता नेता उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन दिग्पलसिंह ने किया l