Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*आजादी के बाद पहली बार ग्रामीणो को नल जल योजना के तहत पाइप लाइन से पानी मिला*
तामिया – तामिया जनपद पंचायत के दौरियाखेडा ग्राम पंचायत मे स्थानीय रहवासीयो को अब आजादी के बाद नल जल योजना के पाइप लाइन से पानी मिल रहा है पहले ग्रामीण कुये और हैंडपंप के सहारे इतने सालो से जीवन यापन कर रहे थे | दौरियाखेडा ग्राम पंचायत के सरपंच फूलचंद उइके सचिव योगेंद्र सिंह चंदेल, सहायक सचिव दिनेश साहू की टीम ने सतत प्रयास के बाद दौरियाखेडा मे नल जल योजना शुरु हो गई | पहले ग्रामीण प्रतापगढ बादला से 5किमी पैदल जाकर पानी लाते थे | तामिया से 12 किमी दूरी पर स्थित ग्राम दरियाखेडा ग्राम पंचायत अब विकास के मामले मे अग्रणी पंचायत बन गयी है यहा प्रदेश मे चर्चित गौशाला के साथ साथ मनरेगा के तहत कुल 65 निस्तारी तालाब बन जान एके बाद ग्रामीणो का रोजगार से पलायन रुक जाने साथ कृषि को बढावा मिला है | वर्तमान मे दौरियाखेडा ग्राम पंचायत मे ग्रामीण खेती बाडी मे भी संपन्न हो रहे है | ग्राम पंचायत दौरियाखेडा मे कई विकास कार्य बहुत कम समय मे हुये है जो पहले के कई सालो मे नही हो सके थे | कोरोना महामारी से वर्तमान मे सुरक्षित इस गाव मे अभी तक कोई संक्रमित नही है वही पानी के लिये दूर जाने की समस्या ग्राम पंचायत ने नलजल योजना से दूर कर दी है | अब ग्रामीण कनेक्शन लेकर अपने घर मे नल से पानी भर रहे है | ग्राम पंचायत दौरियाखेड़ा में गर्मी में पानी की समस्या को दूर करने के लिए नल सप्लाई चालू कर ग्रामीणों को राहत मिल गई है |
इनका कहना है –
ग्राम पंचायत दौरियाखेडा मे नल जल योजना के तहत बीते एक साल से कार्य जारी था| ग्राम मे पेयजल के लिये घर घर कनेक्शन कर पानी पहुंचाया जा रहा है अब ग्रामीणो को पानी लेने प्रतापगढ बादला या अन्य स्थानो मे नही भटकना पडेगा |
दिनेश साहू सहायक सचिव ग्राम पंचायत,दौरियाखेडा

आकाश मण्डराह की रिपोर्ट