मोहन शर्मा न्यूज़24×7 इंडिया गुना
12 अक्टूबर को भाजपा की जिला बैठक*
गुना। भाजपा जिला गुना की आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला बैठक दिनांक 12 अक्टूबर, बुधवार को समय दोपहर 1 बजे स्थानीय होटल राजविलास में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में पहली बैठक आयोजित की गई हे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री एवं भाजपा जिला संगठन प्रभारी राहुल कोठारी, मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री प्रदुम्म सिंह तोमर, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं अध्यक्ष, संयोजक, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला सदस्य, नगरपरिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनप्रतिनिधि सहित अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सिकरवार ने सभी अपेक्षित श्रेणी कार्यकर्ताओं से अतिमहत्वपूर्ण बैठक में आवश्यक रूप से सम्मिलित होने का आग्रह किया गया हे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है