Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
July 22, 2025

सच दिखाने की हिम्मत

“सेल्फी विथ केंपस अभियान” के निमित्त शासकीय महाविद्यालय जीरापुर की कार्यकारिणी घोषित की गई। छात्रा कार्यकर्ताओं को दिया गया नेतृत्व*

अर्जुन दांगी रिपोर्टर



जीरापुर | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जो की विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जिसने समय समय पर राष्ट्र हित एवं छात्र हितों में अपनी आवाज बुलंद की और 1949 से आज तक छात्र संगठन के रूप में कार्य कर रहा है।
आज जीरापुर नगर इकाई के शासकीय महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के “सेल्फी विथ केंपस” अभियान के तहत नवीन कार्यकारिणी की घोषणा महाविद्यालय परिसर मे की गई।
जिसमें मुख्य वक्ता अभाविप जिला राजगढ़ के जिला संयोजक अमन व्यास ने अपने वक्तव्य के माध्यम से राष्ट्र हित की भावना को सर्वोपरि रखकर राष्ट्र पुनर्निर्माण के ध्येय को लेकर चलने वाली विद्यार्थी परिषद में छात्रों की भूमिका के विषय एवं विद्यार्थी परिषद के विभिन्न गतिविधियां एसएफडी, एसएफएस एवं सेल्फी विथ केंपस, वृक्ष मित्र, मिशन साहसी, प्रवृत्तिका जैसे महत्वपूर्ण अभियानों के बारे में बताया।
प्रांत कार्यकारिणी सदस्य बादल यादव ने संगठन विस्तार के बारे में छात्रों से चर्चा की।
राजगढ़ जिला संयोजक अमन व्यास द्वारा नवीन कार्यकारणी की घोषणा की गई जिसमे महाविद्यालय अध्यक्ष पवन सिसोदिया, उपाध्यक्ष शोभाराम दाॅंगी, सारिका मालवीय, कुशाल दाॅंगी, जितेंद्र पंवार | महाविद्यालय मंत्री रवीना शर्मा, सह मंत्री राजेंद्र चौहान, अशोक दांगी, भारत तोमर, दुर्गा प्रसाद दाॅंगी, एस एफ डी प्रमुख दीपक कुशवाह, सह प्रमुख गोविंद चौहान, एस एफ एस प्रमुख करण प्रजापति, सह प्रमुख विक्रम गुर्जर, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख देवनारायण दांगी, सह प्रमुख अंकित दांगी, क्रीड़ा प्रमुख धीरज सोंधिया, सह प्रमुख सूरज बैरागी, कला मंच प्रमुख नरेंद्र चौहान, सह प्रमुख सूरज, कार्यकारिणी सदस्य शुभम शर्मा, पंकज योगी, विशाल दाॅंगी, आयुष बरेठा, गौतम मेवाड़े, रुकमा कुमारी, हरिश मालवीय, राधा कुमारी, सुनील बैरागी आदि कार्यकर्ताओं को नवीन दायित्व दिया गया |
इस अवसर पर अभाविप के राजगढ़ जिला विस्तारक अनमोल व्यास सहित नगर कार्यकारिणी के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहें |
कार्यक्रम का संचालन नृसिंह लाल दाॅंगी एवं आभार नगर मंत्री अर्जुन दाॅंगी द्वारा किया गया |