Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हरदा/ रहटगांव-: नशा मुक्ति अभियान के तहत, अवैध मादक पदार्थ गांजा 39 किलो 600 ग्राम जप्त


-हरदा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना रहटगांव के द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही की गई, मुखबिर की सूचना के आधार पर वन ग्राम कुम रूम के विजय उर्फ बृजेश कोरकु के खेत से मक्के के बीच से भारी मात्रा में गांजे की खेती करना पाया गया ।

तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम हरदा को सूचना देते हुए नारकोटिक्स डॉग स्कॉट रूबी के साथ मय अनुसंधान सामग्री लेकर कुमरूम पहुंचे, जहां संदेही को साथ लेकर खेत की तलाशी लेने पर खेत में लगी मक्के की फसल के बीचो बीच से अवैध मादक पदार्थ गांजे के हरे पौधे नारकोटिक्स डॉग रूबी तथा पुलिस की मदद से बड़ी कार्रवाई करते हुए, 39 किलो 600 ग्राम अवैध गांजे की बरामदगी की गई ।

और आरोपी विजय उर्फ बृजेश पिता काशीराम कोरकु उम्र 35 साल निवासी कुमरूम थाना रहटगांव को गिरफ्तार कर, एन डी पी एस एक्ट की धारा 8 / 20 (ए) के तहत कायमी कर विवेचना में लिया गया। जिसे न्यायालय पेश किया जाएगा ,इस पूरी कार्यवाही में प्रमुख भूमिका रहटगांव थाना प्रभारी मनोज उईके, उप निरीक्षक अविनाश पारदी, प्रधान आरक्षक सुरजु उइके , आरक्षक राकेश तुमराम सैनिक धर्मेंद्र के साथ नारकोटिक्स डॉग रूबी व हैंडलर सुखबीर चालक रविशंकर की अहम भूमिका रही।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍