Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत हरदा जिला पंचायत के सभा कक्ष में उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री जे पी सैयाम, जिला पंचायत की प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रियंका मेहरा , विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों के साथ साथ हरदा के एसडीएम, जनपद पंचायत हरदा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा हरदा के तहसीलदार व मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी मौजूद थे।
जनसुनवाई में ग्राम बूंदड़ा- बाला गांव निवासी राम भरोसे सरियाम ने आवेदन देकर कलेक्टर श्री गर्ग को बताया कि उसकी बेटी कीर्ति शत प्रतिशत विकलांग है। उसे विकलांग पेंशन मिलती थी लेकिन आधार कार्ड अपडेट ना होने से उसकी पेंशन बंद हो गई है, जिससे काफी परेशानी आ रही है। उसने बताया कि बेटी बिल्कुल चल फिर नहीं सकती। इसलिए आधार केंद्र तक नहीं ले जा पा रहे हैं।

कलेक्टर श्री गर्ग ने लोक सेवा केंद्र के जिला प्रबंधक को निर्देश दिए कि कीर्ति के घर जाकर आधार पंजीयन की व्यवस्था की जाए ताकि उसकी पेंशन चालू हो सके। हंडिया तहसील के ग्राम बारजा निवासी कनीजा बी ने कलेक्टर श्री गर्ग को आवेदन देकर बताया कि चार खेड़ा में उसकी जमीन पर गांव के वहीद शाह व बशीर शाह ने अतिक्रमण कर लिया है। कलेक्टर श्री गर्ग ने तहसीलदार टिमरनी को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। हरदा निवासी कैलाश चंद्र ओनकर ने आवेदन देकर कलेक्टर श्री गर्ग को बताया कि वह पॉलिटेक्निक कॉलेज से सेवानिवृत्त हो चुका है उससे केवल एक माह अप्रैल महीने में पेंशन मिली थी तथा मई 2022 से लेकर आज तक उसे पेंशन नहीं मिली है जिस पर कलेक्टर श्री गर्ग ने जिला पेंशन अधिकारी को मामले का परीक्षण कर आवेदक को पेंशन दिलाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍