Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 8, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सीएम शिवराज ने इंदौर एडीएम पवन जैन को सस्पेंड किया, लॉ एंड ऑर्डर की बैठक में जारी किया फरमान, बोले- भोपाल में पदस्थ करो

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर


भोपाल। इस वक्त की बड़ी खबर भोपाल से आई है। सीएम शिवराज ने इंदौर एडीएम पवन जैन को सस्पेंड (CM Shivraj suspends Indore ADM Pawan Jain) कर दिया है। लॉ एंड ऑर्डर की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर एडीएम को निलंबित करने का फरमान जारी किया। मुख्यमंत्री ने एडीएम इंदौर पवन जैन को तत्काल प्रभाव से हटाकर भोपाल पदस्थ करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सीएम शिवराज का सख़्त तेवर देखने को मिला।
इंदौर एडीएम पवन जैन पर ये कार्रवाई जनसुनवाई के दौरान दिव्यांग के साथ संवेदनहीन रवैया के कारण किया गया है। इंदौर एडीएम ने दिव्यांग के साथ सही बर्ताव नहीं किया। सस्पेंड के बाद जैन को अब भोपाल के वल्लभ भवन में पदस्थ किया जाएगा।बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर बड़ी बैठक बुलाई है। सीएम भोपाल, इंदौर, बैतूल, गुना में हुई घटनाओं का संज्ञान ले रहे हैं। सभी जिलों के कलेक्टर, एसपी और पुलिस कमिश्नर सहित संबंधित अधिकारी बैठक से जुड़े हुए हैं।