Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जनप्रतिनिधियों का दायित्व ही नागरिकों की सेवा करना है – नपाध्यक्ष हेमकुंवर मेवाड़ा
वार्ड 1 में हुआ नपाध्यक्ष का स्वागत व तुलादान

किरण रांका रिपोर्टर

आष्टा। नपाध्यक्ष बनने के प्रथम बार वार्ड में आने एवं निर्माण कार्यो के भूमिपूजन करने पर वार्ड के नागरिकों ने उत्साह से नवनिर्वाचित नपाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का पुष्पमाला पहनाकर व साफा बांधकर स्वागत सम्मान किया। वहीं नगर की प्रथम नागरिक का फलों से तुलादान भी किया।
ज्ञात रहे कि विगत दिनों नपाध्यक्ष हेमकुंवर मेवाड़ा द्वारा वार्ड क्रमांक 1 में विभिन्न कार्यो का भूमिपूजन किया गया था। इस अवसर पर नपाध्यक्ष निर्वाचित के पश्चात्् प्रथम बार वार्ड में आने एवं विकास कार्यो के भूमिपूजन करने पर नागरिकों में काफी उत्साह था जो नागरिकों द्वारा नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा, विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, एन.के. पारसनिया, कमलेश जैन, धनरूपमल जैन के स्वागत सम्मान के दौरान देखने को मिला। वहीं वार्डवासियों ने नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा का फलों से तुलादान भी किया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्रीमती मेवाड़ा ने कहा कि वर्तमान परिषद द्वारा बिना किसी भेदभाव के नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ ही विकास कार्यो को कराया जाएगा। परिषद का प्रयास नगर को सर्वांिगण विकास की सूची में प्रथम स्थान पर लाने का है, उसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर नगर पालिका द्वारा नगर में विकास कार्य किए जाएंगे। पूरा नगर हमारा है और हर वार्ड के नागरिक हमारे है इसी भावना के तहत निरंतर कार्य किया जाएगा। आपके द्वारा मुझे जो सम्मान दिया इसके लिए मैं आपकी हृदय से आभारी हूं व आशा करती हूं कि इसी प्रकार आपका स्नेह, प्यार व आशीर्वाद मुझे निरंतर मिलता रहे। जनप्रतिनिधियों का दायित्व नागरिकों की सेवा करना है, नागरिकों के आशीर्वाद से जनप्रतिनिधि है, जनप्रतिनिधियों से नागरिक नही। इस अवसर पर नपाध्यक्ष हेमकुंवर मेवाड़ा, विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, एन.के. पारसनिया, पार्षद डॉ सलीम, कमलेश जैन, धनरूपमल जैन, बद्रीप्रसाद वर्मा, शकुंतला छाजेड़, जुगलकिशोर मालवीय, शफीक कबाड़ी, वहीद खां, हाजी चांद खां, छाटे खां, वैभव मेवाड़ा, रफीक खां, रईस खां, बबलू, अनवर पायलेट, रईस खां, गनी उस्ताद आदि मौजूद थे।