Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बीमारियों के प्रकोप से बचने के लिए देव स्वरूप गौ माता की पूजा करें पर्यावरण बचाएं संतोष चौहान

लहार अनुभाग के ग्राम मडोरी में गौ संवर्धन पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत ग्रामीणों ने चौपाल कार्यक्रम का आयोजन रखा मां गायत्री गौरक्षा संगठन के संस्थापक संतोष चौहान ने गाय के महत्व को बताते हुए कहा कि जिस घर में पहली रोटी गाय को खिलाई जाती हो देव स्वरूप गौ माता की पूजा होती हो उस घर मैं आपदाएं.रोग बीमारी ग्रह दोष वास्तु दोष नकारात्मक दुष्प्रभाव आदि से उत्पन्न होने वाले संकट निष्प्रभावी रहते हैं जहां गौ माता सूखी रहती है वहां सुख शांति समृद्धि प्रेम सदाचार का वातावरण स्थापित होता है धन वैभव सुख समृद्धि देकर आत्म कल्याण करके मुक्ति मोक्ष प्रदान करने वाली 33 कोटि देवताओं का स्वरूप माने जाने वाली सभी कामनाओं को पूरा करने वाली कामधेनु गौ माता की समाज के हर व्यक्ति को अपनी पालतू गाय को घर के मंदिर मे.सेवा पूजा करना चाहिए गौ सेवा ही भगवान को प्रसन्न करने वाली सर्वश्रेष्ठ पूजा है पालतू गाय को दूध निकालने के बाद छोड़ना अपराध है छोड़ी गई गाय भूख प्यास बीमारी दुर्घटना का शिकार होकर यदि मरती है तो गौ हत्या का महापाप उक्त गोपालक पर कहर बनकर टूटता है गौ हत्या के महापाप से बचे पालतू गाय को आवारा ना छोड़े
पर्यावरण के विषय पर बोलते हुए सुमित शर्मा ने कहा कि यदि पर्यावरण को बचाने का सक्रिय प्रयास शुरू नहीं किया गया तो आने वाले समय में भयंकर बीमारियों के प्रकोप से समाज का बच पाना मुश्किल हो जाएगा प्राचीन समय में भी बीमारियों के वायरस वातावरण में उत्पन्न होते थे लेकिन हमारी प्रकृति उन को नष्ट करने में समर्थ थी बढ़ते प्रदूषण कटते वृक्षों एवं दूषित होते नदियों के जल आदि के कारण प्रकृति शक्ति विहीन होती जा रही है रसायनिक खादों से उत्पन्न अनाज एवं मिलावटी खाद्य पदार्थ खाने के कारण मनुष्य की रोग प्रतिरोधक क्षमता खत्म होती जा रही है बीमारियों के प्राणघातक विकराल संकट से देश समाज को बचाना है तो पर्यावरण संरक्षण के प्रयास व्यापक स्तर पर होने चाहिए मनुष्य को सात्विक शुद्ध खानपान का सेवन करना चाहिए ग्राम के पुष्पेंद्र बघेल ने चौपाल में उपस्थित सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया उपस्थित ग्रामीणों द्वारा अपनी पालतू गाय को आवारा ना छोड़ने का संकल्प लिया गया

सुधांशू मुदगिल की रिपोर्ट