Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक स्वर्गीय महबूब अहमद की 24 वी पुण्यतिथि पर अपंग आश्रम में दूध ,ब्रेड ,फल का वितरण एवं पौधारोपण किया गया ।

इरफ़ान अंसारी रिपोर्टर

सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक स्वर्गीय महबूब अहमद की 24 वी पुण्यतिथि पर अपंग आश्रम में दूध ,ब्रेड ,फल का वितरण एवं पौधारोपण किया गया । सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसायटी के संयोजक हाजी अली भाई रंगवाला एवं सचिव धर्मेंद्र राठौर ने जानकारी देते बताया समाजसेवी एवं सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक स्वर्गीय महबूब अहमद की 24 वी पुण्यतिथि आज महाकाल मार्ग स्थित अपंग आश्रम में आश्रम वासियों की सेवा कर मनाई गई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद राकेश उपाध्याय अपने मुख्य अतिथि उद्बोधन में कहा श्री महबूब अहमद का पूरा जीवन समाज सेवा एवं दिन दुखियों दुखियों की सेवा में ही गुजरा आपके मार्गदर्शन में अनेक रचनात्मक एवं सामाजिक कार्य हुए आपके मार्गदर्शन में आइडियल हॉस्पिटल की स्थापना हुई आपने प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को प्रोत्साहन देने के लिए 1989 में प्रतिभा सम्मान समारोह की शुरुआत की । आप के अथक प्रयास से शहर में पहली बार बगैर जात बिरादरी बंधन के सामूहिक विवाह समारोह की शुरुआत हुई आपके द्वारा दिए गए योगदान को हम कभी भुला नहीं पाएंगे । उपाध्यक्ष समीर उल हक एवं उप संयोजक हाजी शेरू भाई राइन ने बताया आश्रम वासियों को दूध, ब्रेड ,फल का वितरण किया गया एवं श्री महबूब अहमद की स्मृति में पौधारोपण किया गया समाजसेवी रामचंद्र सोलपंखी को मैहबूबअहमद समाज सेवा अवार्ड से सम्मानित किया गया । इस अवसर पर अनवर नागौरी मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन ,संजय जोगी, अशरफ पठान, सैयद निजाम अली ,खोजेमा चांदा भाई वाला, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सर्व धर्म समिति के अध्यक्ष समीर खान, मोहम्मद शफी मोहम्मद , मंसूर खान ,पं दीपक पांडे इरफान अली असलम खान, रईस अहमद, रिंकू सिंह आनंद , इकबाल उस्मानी ,पंकज जयसवाल ने स्वर्गीय महबूब अहमद स्मरण किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की उपरोक्त जानकारी प्रचार सचिव चेतन ठक्कर ने दी