जिले से पुलिस का खौफ हो रहा खत्म चोर हो रहे सक्रिय।

विशाल भौरासे रिपोर्टर।
बैतूल। जिले के हमलापुर माझी नगर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें अज्ञात चोरों ने रात्रि में बैटरी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी मे सामने आया कि माझी नगर निवासी पप्पू साहू की अशोका लीलेंड गाड़ी नंबर MP 48G1883 चार पहिया वाहन रात्रि मे उसके घर के आंगन में खड़ी थी जिसकी बैटरी, अज्ञात चोरो ने चुरा कर ले गए ।जिसकी शिकायत
आवेदक पप्पू साहू ने थाना गंज में दर्ज कराई है!
पप्पू साहू ने यह भी बताया है कि रात्रि में पुलिस गस्त की गाड़ी सुभाष वार्ड मझी नगर में नहीं आती है। और दारू भट्टी पास में होने के कारण रात्रि तक शराबियो का जमावड़ा छेत्र में लगा रहता है ।
देखा जा रहा है कि जिले में लगातार चोरी कि वारदात बड़ती जा रही है।विगत दिनों पहले मोती वार्ड में हुई चोरी का आलम अभी थमा ही नहीं कि दूसरी तरफ भी चोरो ने अपना रुख दिखाना सुरू कर दिया है। ऐसा ही चोरों द्वारा हमलापुर छेत्र में रात्रि में असोका लिलेंड की बैटरी चोरी कर ले गए जिससे यह लगता है कि अब चोरों मे
पुलिस का खौफ भी अब खत्म हो रहा है।

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग