इरफ़ान अंसारी रिपोर्टर

उज्जैन! शहर के हमज़ह जूनियर कॉलेज हाई स्कूल में विद्यार्थियों को लोक सभा, राज्य सभा, चुनाव प्रक्रिया, सांसद इत्यादी के बारे में बताने के लिए स्कूल में एक अनूठा प्रयोग किया गया। स्कूल स्तर पर हर कक्षा को राज्य और हर राज्य में कुछ शहर बना कर लोकसभा रूपी चुनाव कराये गए। जिसमें छात्र छात्राओं ने स्कूल लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन करवाया। उसके बाद स्कूल लोकसभा चुनाव मोबाईल की EVM ऐप्लिकेशन के माध्यम से करवाये गए। बच्चों ने उत्साह पुर्वक चुनाव में हिस्सा लिया और चुनाव प्रक्रिया को प्रायोगिक रूप में समझा। चुनाव के बाद हर शहर से जीते स्कूल लोकसभा मेम्बर की ओपचारिक घोषणा प्राचार्य द्वारा की गई। चुने गए स्कूल लोकसभा सदस्यों का सत्र बुलाया गया जिसमें स्कूल प्रधानमंत्री के चुनाव करवाये गए। मरयम खान स्कूल प्रधानमंत्री चुनी गई। सभी बच्चों को प्रधानमंत्री चुनाव प्रक्रिया, कार्यकाल, योग्यता, प्रधानमंत्री के कार्य वगैरह समझाये गए जो कि बहुत सरलता से बच्चों को समझ आगया।
बतादें कि हमज़ह स्कूल में समय समय पर बच्चों को सिखाने के नए प्रयोग किये जाते रहते हैं। उक्त चुनाव अमरीन अली मैडम की अध्यक्षता में, शिक्षिकाओं नसीम मिर्ज़ा, शिरीन खान व रिमशा खान के द्वारा सम्पन्न हुवे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है