Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

सागर जिला की नगर परिषद बांदरी को आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने धनतेरस पर नई तहसील की उपहार का दिया है एवं 600 हितग्राहियों को 10 दिन में जमीन के पट्टे दिए जायेंगे

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि 6.38 करोड़ रुपए खातों में डाले

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर बांदरी नगर परिषद क्षेत्र के बाशिंदों को नवीन बांदरी तहसील का उपहार दिया। इसके साथ ही उन्होंने बांदरी नगर परिषद क्षेत्र के सैकड़ों पीएम आवास हितग्राहियों के खातों में किश्त के 6.38 करोड़ राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से डाली। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने यह भी घोषणा मंच से की है कि बांदरी नगर परिषद के आरंभिक सर्वे में पात्र पाए गए 600 हितग्राहियों को दस दिन के भीतर आवास हेतु भूमि के पट्टे वितरित किए जाएंगे जिन पर पीएम आवास भी स्वीकृत होंगे।
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि बांदरी में तहसील खुलने से तहसीलदार यहीं बैठेंगे तो क्षेत्र के लोगों को मालथौन नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अब जनपद और तहसील दोनों के काम बांदरी में ही हो जाएंगे, धनतेरस के उपलक्ष्य में क्षेत्र के लिए मेरी तरफ से यह उपहार है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को राशि वितरित करते हुए कहा कि जिनके पास आवासीय पट्टे नहीं हैं उन हितग्राहियों को लगभग 8-10 दिन में आवासीय पट्टे दिये जाएंगे और उस पर मकान बनाने आवास योजना का लाभ भी दिया जाएगा।
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार दिलाने 1 हजार लोगों को तीन महीने की निःशुल्क ट्र्रेनिंग देने कार्ययोजना चलाई जा रही है जिसमें इलेक्ट्रानिक सिलाई मशीन, पापड़ मशीन, मसाले बनाने, अगरबत्ती व मोमबत्ती बनाने की मशीन और अन्य आधुनिक मशीनों से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने महिलाओं के स्व सहायता समूह की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार अब राशन की दुकानें महिलाओं के स्व सहायता समूहों को चलाने दी जाएंगी। हमने समूह बनाने के लिए अपने कार्यालय से स्टाफ को रखा है वह गांव-गांव जाकर महिलाओं के निःशुल्क समूह बना रहे हैं। स्व सहायता समूह में आपको लगभग 4 प्रतिशत ब्याज दर पर शासन से लोन मिल जाएगा। जिससे महिलाओं को रोजगर मिलेगा, उनकी आमदनी बढ़ेगी।
उन्होंने पेयजल के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नलजल योजना के लिए 41 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की है। बांदरी में धसान नदी से हर घर में टोंटी से पानी आएगा। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि अगले नवम्बर माह में क्षेत्र में मंत्री ट्राफी का भी शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बांदरी में शादी घर नहीं था लोगों को परेशानी होती थी इसलिए हम 3 करोड़ 35 लाख लागत से शादी घर बनाने का काम करेंगे।
भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि बांदरी में विकास कार्यों के निर्माण के लिए जमीन की कमी थी इसलिए वन विभाग, गृह विभाग सहित विभिन्न विभागों से जमीन दिलाई और उन पर विकास कार्य चल रहे हैं। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हमारे जीवन में अगर कोई काम में आता है तो वह विकास काम में आता है विकास से क्षेत्र में समृद्धि आती है।
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 4830 हितग्राहियों को 85 करोड़ 93 लाख 35 हजार की राशि जारी की जा चुकी है। मुख्यमंत्री आश्रय योजनांतर्गत 1278 हितग्राही को लाभ मिला है, स्ट्रीट वेंडर योजनांतर्गत ऋण स्वीकृति हेतु 925 प्रकरण बैंक को प्रेषित किए गए हैं। इसके साथ ही शासन की विभिन्न पेंशन योजनाओं में वृद्धावस्था, कल्याणी निःशक्तजन आदि में 2480 हितग्राही को लाभ मिल रहा है। एनयूएलएम स्वरोजगार अंतर्गत 367 प्रकरण एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र मे 10887 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि अमृत 2.0 अंतर्गत पेयजल व्यवस्था, जल प्रदाय योजना, सीसी एवं बीटी रोड, विभन्न स्थानों पर सीसी एवं सामुदायिक भवन, झील संरक्षण, नाला निर्माण, खेल मैदान, ऑडीटोरियम, पार्क निर्माण एवं सौंदर्यीकरण, शॉपिंग काम्पलेक्स, निकाय अंतर्गत वार्डों में सीसी रोड नाली निर्माण, मुक्तिधाम की बाउंड्रीवाल, शेड एवं प्रार्थना हॉल, 400 स्ट्रीट लाईट्स, हाई मास्क लाईट, जल आपूर्ति हेतु 49 बोर मोटर सहित लगभग 103.63 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात बांदरी नगर परिषद को मिल चुकी है।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, भाजपा मण्डल बांदरी अध्यक्ष, रोशन सिंह, नगर परिषद उपाध्यक्ष महेश यादव, सुधा सिंह, मोहन अहिररवार, पार्षद नारायण अहिरवार, राजेश पाठक, लोकेन्द्र सिंह राजपूत, सुरेन्द्र सिंह लोधी, दम्मू आदिवासी, हरिचरण आदिवासी, सनत साहू, दुरग सिंह लोधी, सम्मर सिंह लोधी, रामकिशन अहिरवार, रामू पटैल, कल्याण सिंह लोधी, गोविंद अहिरवार, महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी लोधी, वरिष्ठ नेता चंद्रिका पाराशर, दिलीप सिंह लोधी, रोशन सिंह लोधी, अपरवल सिंह लोधी, अभय सिंह लोधी, देशराज सिंह लोधी, डीआर रोहित, वरिष्ठ नेता अशोक कुमार जैन, पप्पू मुकद्दम, मुकेश कुमार जैन, वरिष्ठ नेता नरेश जैन, राजेन्द्र जैन, जिपं सदस्य राजेश राय, बण्डा जिला पंचायत सदस्य अजीत सिंह, शैलेन्द्र सिंह यादव, आजाद यादव, उदयपाल सिंह, सुल्तान सिंह लोधी सहित अनेक भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
प्रमाण-पत्र वितरित किए।
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने मंच पर डे-एनयूएलएम योजना अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण के प्रशिक्षकर्ता को प्रमाण-पत्र वितरण किए। जिनमें सौरभ यादव, सौरभ चौरसिया, आनंद सेन, शिवानी लोधी एवं राघवेन्द्र लोधी को प्रमाण-पत्र दिए गए।