Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के जन्मदिवस पर पौधारोपण किया*
भिंड- भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के जन्म दिवस के अवसर पर सर्किट हाउस पर पौधारोपण किया।
इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया ने कहा वीडी शर्मा के रूप में ऐसे प्रदेश अध्यक्ष मिले हैं जो आम कार्यकर्ता को हमेशा महत्व देते हैं, उनके नेतृत्व में आज पार्टी बूथ स्तर तक मजबूत हुई है, आज उनके जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया और भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि हमें खुशी होती है, वीडी शर्मा हमारे अंचल के रहने वाले हैं। जिन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में प्रदेश भर में पार्टी को मजबूत किया और उनके नेतृत्व में भाजपा के संगठन की पहचान संपूर्ण भारत वर्ष में हुई है और उन्होंने हमेशा युवाओं को बढ़ाने का कार्य किया है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित दुबे, जिला मंत्री उपेंद्र राजोरिया, जिला कार्यालय मंत्री आरबीएस बघेल,किसान मोर्चा जिला महामंत्री टंटी राजावत, मंडल अध्यक्ष टीपू भदौरिया,सोशल मीडिया प्रभारी मोनू नरवरिया, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित चौधरी, विधायक प्रतिनिधि विकास शर्मा, मंडल महामंत्री राजीव उपाध्याय,श्यामू राजावत, पुष्पेंद्र भारौली आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754