ब्लॉक ब्यूरो अर्चित चौकीकर





अनुसया सेवा संगठन के अध्यक्ष पर्यावरण विद समाज सेवी कृष्णा साहू के जन्मदिन पर समाज सेवी लोगो एवं संगठन के सदस्यो व युवा साथियों द्वारा नगर में जगह जगह कृष्णा साहू के हातो वृक्षारोपण कराकर उनका जन्मदिन मनाया एवं सभी को हर शुभ कार्य पर पौधे रोपित कर शुभ कार्य मनाने का संकल्प दिलाया गया अनुसया सेवा संगठन के सदस्यो द्वारा सूर्य नारायण तालाब के सामने अनुसया वाटिका में पौधे रोपित किए एवं पट्टन रोड़ दुर्गा मन्दिर प्रांगण में मन्दिर समिति द्वारा बेलपत्र का पौधा रोपित किया इसके पश्चात बैतूल रोड़ पर शिव मन्दिर के पास समाज सेवी द्वारा पौधा रोपित किया जगह जगह पौधा रोपण के पश्चात कृष्णा साहू अनुसया सेवा संगठन के युवा साथियो के साथ मां ताप्ती मन्दिर पहुंच मां ताप्ती जी की पूजा अर्चना कर माता को चुनरी अर्पण कर जन्मदिन मनाया इस अवसर पर दिलीप साहू सोनू साहू राजेश साहू रितिक जोशी मनीष साहू अभिषेक बचले सुमित साहू आदित्य जोशी पवन साहू दियावार रितेश साहू अंकित सोनी गुलशन वाघमारे आदि उपस्थित हुए

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ