ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति
हर घर दिवाली अभियान अंतर्गत स्वछता प्रहरियों का सम्मान कर साड़ियां की भेंट, उतारी आरती

बैतूल। जिला चिकित्सालय में रविवार अभिनव कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें हर घर दिवाली अभियान के अन्तर्गत सार्थक दिवाली मनाई गई। कार्यक्रम में समाजसेवी पंकज साबले, डॉ विनयसिंह चौहान, डॉ रूपेश पद्माकर, जिला आनंदम नोडल इंदिरा मेहतो, भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष पंजाबराव गायकवाड़, एपीसी विशाल भोपले, समाजसेवी शैलेन्द्र बिहारिया, चंचल पांसे, प्रकाश वंजारे, दीप मालवीय, प्रकाश करोसिया ने पूरे जिला चिकित्सालय की सफाई करने वाले सफाई दूतों की आरती उतारकर पुष्पवर्षा कर सम्मान कर साड़ियां भेट की। इस अवसर पर डॉक्टर विनय सिंह चौहान ने अपने गीतों से सफाई दूतों का गुणगान किया, वहीं चंचल पांसे ने भी उनके सम्मान में गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी पंकज साबले ने कहा कि विगत 3 वर्षों से सफाई दूतों के साथ सार्थक दिवाली मनाई जा रही है ये समाज का वो वर्ग है जो सम्मान से अछूता रह जाता है। इस अवसर पर 30 सफाई दूतों को साड़ियां भेट की गई। इस अवसर पर श्रीमती मेहतो ने कहा कि जिले में सभी आनंदक हर घर दिवाली अभियान को सफल बनाये आज का कार्यक्रम जिले के लिए प्रेरणादायक है। पंजाबराव गायकवाड़ ने कहा कि मजदूर वर्ग के साथ हर वर्ष दीवाली मनाने का संकल्प लिया है, ताकि मजदूर वर्ग भी दिवाली की खुशी से अछूता न रहे। इस अवसर पर शैलेन्द्र बिहारिया ने कहा कि सबकी गंदगी को साफ करने वाले ये सफाई दूत स्वछता के भगवान है, इनकी वजह से हम लोग स्वस्थ्य रहते है। आज उनके साथ दिवाली मनाना अभिनव प्रयास है।
दीवाली पर रक्तदान भी
जहाँ पूरा जिला दिवाली की खुशियां मना रहा था, वहीं जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के ऑपरेशन हेतु मनोज धोटे, मनोज धोटे, प्रकाश वंजारे ने रक्तदान किया। उन्होने अपने रक्त रूपी तेल से किसी परिवार के बुझते दीपक को नई जिंदगी प्रदान की इस अवसर पर रक्तदान करने वाले रक्तवीर भाइयो को जीवन ज्योति अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारत माता के वीर शहीदों के लिये एक दीपक शहीदों के नाम लगाने का संकल्प भी लिया गया।

More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी