Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*मेहगांव नगर में श्री गणेश जी के पूजन के साथ श्री रामलीला का विधिवत शुभारंभ*
कल होगी नारद मोह की लीला

मेंहगांव- मेंहगांव नगर के हृदय स्थल सरस्वती प्रांगण के सामने श्री रामलीला मैदान में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री रामदास जी महाराज *ददरौआ सरकार* के कर कमलों द्वारा *श्री गणेश पूजन* के साथ श्री रामलीला का विधिवत् शुभारंभ हुआ ।
श्री ददरौआ सरकार ने बताया कि इस रामलीला का आरंभ हुए इस वर्ष 100 वर्ष पूरे हो रहे इसलिए रामलीला का यह शताब्दी वर्ष है उन्होंने शुभारंभ करते हुए बताया कि सर्वप्रथम हम भगवान गणेश का पूजन करते हैं क्योंकि भगवान गणेश हमारी सभी विघ्न बाधाओं को दूर करते हैं श्री राम दास जी महाराज इस आयोजन समिति के अध्यक्ष हैं और उन्होंने इस नाते सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से आग्रह किया कि हम सबको रामलीला का दर्शन करना चाहिए क्योंकि रामलीला के दर्शन का अपना विशेष महत्व है उन्होंने कहा कि रामलीला के दर्शन से नाम रूप गुण और यह रामलीला स्थल प्रभु का पावन धाम माना जाता है अतः हमें चारों बातें स्वतः प्राप्त हो जाती हैं ।
श्री ददरौआ सरकार ने उपस्थित भक्तों को अपना आशीर्वाद दिया और प्रतिदिन रामलीला का दर्शन करने का आग्रह किया मेहगांव नगर में यह रामलीला विगत 100 वर्षों से चल रही है जिसका हम शताब्दी वर्ष मना रहे हैं।
कल कल नारद मोह की रामलीला का मंचन किया जाएगा अतः सब धर्म प्रेमी बंधु इस लीला का दर्शन करें और धर्म लाभ लें इस अवसर पर रामलीला समिति के सभी सदस्य रामलीला के पात्र एवं पत्रकार बंधु तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए सभी ने महाराज से आशीष लिया

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754