राधेश्याम सोनी रिपोर्टर
बैतूल – जिले के प्रसिद्ध कप्तान डीजे लाईटिंग के संचालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंपा दिया है।

टीआई अपाला सिंह ने बताया कि कप्तान डीजे लाईटिंग के संचालक दीपक लिखितकर उम्र 35 वर्ष निवासी टिकारी ने कल दोपहर 3:00 बजे के आसपास अपने ही घर में फांसी लगा ली। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा करने के बाद शव जिला अस्पताल लाया गया जिसका आज पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
वहीं कोतवाली टीआई अपाला सिंह ने बताया है कि उनके परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक युवक काफी समय से बीमारी से ग्रसित था और युवक की पत्नी भी अलग रह रही थी। युवक ने शुक्रवार के दिन दोपहर 3:00 बजे के आसपास अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिसका पोस्टमार्टम आज जिला अस्पताल में करवाने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया।

More Stories
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*