पंकज राधेश्याम दुबे रिपोर्टर



परासिया विकास खंड की ग्राम पंचायतों में सभी जगह आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे हैं जिसमें प्रदेश प्रशासन एवं जिला प्रसाशन के आदेश अनुसार संबंधित विभाग के कर्मचारी द्वारा पंचायत क्षेत्रों में
जगह – जगह शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है, इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत मोरडोंगरी कला के सरपंच श्री नीलेश डेहेरिया की उपस्थिति में प्रतिदिन शिविर का आयोजन किया जा रहा है एवं शिविर में पहुंचकर जनता आयुष्मान कार्ड बनावा रही है, तो वही ग्राम पंचायत मोरडोंगरी कला में संबंधित विभाग से श्री अश्वनी विश्कर्मा पटवारी हल्का नंबर 31 मोरडोंगरी कला, हीराचंद पवार सचिव ग्राम पंचायत मोरडोंगरी कला,शिक्षा विभाग से शिक्षक गण,महिला बाल विकास विभाग से समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने हेतु अपनी सेवा दे रहे हैं।

More Stories
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*