किरण राका रिपोर्टर



आष्टा- दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महिला संगठन आष्टा द्वारा नगर के बड़ा बाजार स्थित संगठन की सदस्य श्रीमती कविता कामरीया के निज निवास पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महिला संगठन कि सीहोर जिला महामंत्री पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष डॉ मीना विनीत सिंगीं एवं आष्टा ब्लॉक अध्यक्ष वर्षा मुंदड़ा एवं संगठन की सदस्य बिंदु सोनी, उमा गुप्ता, मोनिका धारवां, पर्वती सोनी, रानी मुंदड़ा, पिंकी पोरवाल, कविता कामरिया, अनीता पोरवाल, रानी सोनी, रीना सुराणा ने भगवान श्री कृष्ण के समक्ष 56 भोग लगाया।
इसी दौरान अंतरराष्ट्रीय वैश्य महिला संगठन की सभी उपस्थित बहनों एवं मातृ शक्तियों ने नगर के उभरते हुए युवा पत्रकार धनंजय जाट का मोती की माला एवं पीली पट्टी से सम्मानित कर श्री जाट से केक कटवा कर जन्मदिन मनाया। साथ ही सभी मातृ शक्तियों ने बधाई शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके कार्य की सराहना की।
जिला महामंत्री डॉ मीना सिंगीं एवं ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि संगठन की सदस्य बहन कविता कामरिया के निवास पर संगठन द्वारा अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। सभी उपस्थित संगठन की बहनों ने श्री कृष्ण को जाते हुए अन्नकूट महोत्सव के भजन गाकर भगवान श्री कृष्ण को छप्पन भोग लगाया। इस अवसर पर संगठन की सदस्य बिंदु सोनी, उमा गुप्ता, मोनिका धारवां, पर्वती सोनी, रानी मुंदड़ा, पिंकी पोरवाल, कविता कामरिया, अनीता पोरवाल, रानी सोनी, रीना सुराणा उपस्थित रही।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है