जिला ब्यूरो चीफ आरीफ हुसैन






आलीराजपुर। असाडा राजपुत समाज के श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर में अन्नकोट महोत्सव मनाया गया। अन्नकोट महोत्सव में महाआरती के पश्चात भगवान को 56 भोग लगाया गया। मंदिर समिति के ठा.संजय सिंह वाघेला और ठा.दीपक सिंह गेहलोत ने बताया कि वर्षो पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अन्नकोट महोत्सव धुमधाम से मनाया गया। इस वर्ष 5 क्विंटल की सब्जी प्रसादी का वितरण श्रद्धालुओं को किया गया। महोत्सव के दिन भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया। इस दौरान 12 बजे महा आरती व दर्शन के बाद भगवान को 56 भोग का प्रसाद लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को अन्नकूट प्रसादी वितरित की गई। मंदिर में महोत्सव के दौरान भजन मंडली द्वारा भजन कीर्तन भी किया गया। महाआरती के पहले श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी भी की। अन्नकोट में सभी समाजजनों सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। मंदिर में सब्जी निर्माण में मंदिर भक्त मंडल, मंदिर समिति के सदस्यों,श्रद्घालुओं सहित समाजजनों का विशेष सहयोग रहा।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है