Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

स्टेट हैड एम.पी.अभिषेक शर्मा

  • रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन, निकलेगी प्रभात फेरी
  • मुख्य समारोह शाम 5.30 बजे से होगा प्रारंभ
  • कार्यक्रम में जिले एवं नगर के समस्त नागरिक सादर आमंत्रित

राजगढ़। एडीएम कमल नागर ने स्थापना दिवस कार्यक्रम की स्टेडियम परिसर में चल रही तैयारियों का जायजा लेते हुए निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एडीएम श्री नागर ने बताया कि आज 01 नवंबर, 2022 को स्थापना दिवस जिले में बड़े ही धुमधाम से मनाया जायेगा। इस दौरान स्थापना दिवस का मुख्य समारोह स्टेडियम परिसर में आयोजित होगा। कार्यक्रम के पूर्व प्रातः प्रभात फेरी निकाली जायेगी। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में 01 से 07 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

  • इस प्रकार आयोजित होंगे कार्यक्रम
    नगर में आज निकलेगी प्रभात फेरी।
    शाम 5.30 बजे मध्यप्रदेश गान के साथ शुरू होगा कार्यक्रम।
    रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित।
    मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत जारी स्वीकृत पत्र, अन्य लाभ एवं पुरूस्कार वितरण समारोह होगा।
    7 दिनों तक लगातार चलेगा जिले में स्थापना दिवस का कार्यक्रम।
    बॉक्स
    01 नवंबर को ये कार्यक्रम होंगे आयोजित
  • जन अभियान परिषद् के माध्यम से प्रातः प्रभात फेरियों का आयोजन, जनसेवा अभियान स्वीकृति पत्र एवं अन्य वितरण समारोह दोपहर 12 बजे एवं शाम 5.30 बजे मुख्य समारोह आयोजित होगा।

02 नवंबर के कार्यक्रम पर एक नजर

  • जिला सहित तहसील स्तरों पर लाड़ली लक्ष्मी योजना कार्यक्रम आयोजित होंगे।

03 नवंबर के कार्यक्रम

  • स्वच्छता, सजावट, रंगोली केन्द्रित गतिविधियां।
  • ऐतिहासिक स्मारकों, महापुरूषों की प्रतिमाओं, प्रमुख बाजारों की साफ-सफाई आदि की गतिविधियां।
  • महत्वपूर्ण स्थलों पर 67 दीपों का प्रज्जवलन।
  • खेलों का प्रारंभ 3 से 6 नवंबर तक प्रतियोगितायें।
  • 7 नवंबर को पुरूस्कार वितरण एवं स्थानीय व्यंजनों की प्रतियोगिताओं का प्रारंभ।
    04 नवंबर को ये होंगे आयोजित कार्यक्रम
  • एक जिला एक उत्पाद को प्रमुखता प्रदान करती हुई विविध गतिगतिविधिया एवं साथ में रोजगार दिवस भी।

05 नंवबर कार्यक्रम

  • मध्य प्रदेश के गौरव के दृष्टिगत नाटक/लोक नृत्य और जननायक केन्द्रित प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।

06 नवंबर कार्यक्रम

  • वन्य प्राणी सुरक्षा/जागरूकता/ऊर्जा-पर्यावरण/जल संरक्षण केन्द्रित जागरूकता, सेमिनार व्याख्यान, चित्रकला प्रतियोगिताएं, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं जिला प्रशासन।

7 नवंबर कार्यक्रम

  • सभी जिला मुख्ययालयों एवं राज्य स्तर पर सभी प्रतियोगिताओं जन सेवा अभियान, मध्य प्रदेश गौरव आदि से संबंधित पुरूस्कार समारोह, सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन होंगे।
    वर्जन-
  • कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में राज्य शासन के निर्देशानुसार आज 01 नवंबर, 2022 से 7 नवंबर, 2022 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इसी क्रम में 01 नवंबर, 2022 प्रातः मंगलभवन से प्रभात फेरी निकाली जायेगी एवं शाम 5.30 बजे स्टेडियम प्रांगण में स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम होगा। स्थापना दिवस के कार्यक्रम में जनसेवा अभियान के अंतर्गत लाभान्वितों को दस्तावेज, पुरूस्कार वितरण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। आप सभी प्रदेश के स्थापना दिवस के गौरव मय कार्यक्रम में सादर आमंत्रित है।
    कमल नागर
    एडीएम, राजगढ